LPG Cylinder Price Today: कारोबारी सप्ताह के पहले ही दिन सोमवार को महंगाई का झटका लगा, जहां पेट्रोल-डीजल के दाम में 2.71 रुपये की बढ़ोतरी दर्ज की गई. इससे ग्राहकों के चेहरे पर काफी निराशा छा गई. दूसरी तरफ घरेलू सिलेंडर पर दाम बढ़ने की संभावनाओं के बीच अभी स्थिरता देखने को मिल रही है.
कमर्शियल सिलेंडर पहले ही 993 रुपये तक महंगा हो चुका है. सोमवार को घरेलू व कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में किसी तरह का बदलाव नहीं हुआ है. अगर आप गैस सिलेंडर की खरीदारी करने का प्लान बना रहे हैं तो फिर देर नहीं करें. हम आपको शहर-वाइज गैस सिलेंडर के रेट बताने जा रहे हैं.
इन महानगरों में चेक करें एलपीजी सिलेंडर के दाम
नई दिल्ली में घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत स्थिरता के साथ 913 रुपये तक दर्ज की जा रही है. यहां कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत कुल 3071.50 रुपये तक ट्रेंड करती दिख रही है. कोलकाता में घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत कुल 939 रुपये तक दर्ज की जा रही है. जबकि कमर्शियल गैस सिलेंडर का भाव कुल 3202 रुपये तक ट्रेंड करता नजर आ रहा है.
मुंबई में घरेलू गैस सिलेंडर का प्राइस कुल 912.50 रुपये और कमर्शियल सिलेंडर का भाव कुल 3024 रुपये तक दर्ज किया जा रहा है. चेन्नई में रसोई गैस सिलेंडर का भाव 912.50 रुपये तक ट्रेंड करता नजर आ रहा है. यहां रसोई गैस सिलेंडर की कीमत कुल 3237 रुपये तक दर्ज की जा रही है. गुड़गांव में रसोई गैस सिलेंडर का रेट 921.50 रुपये और कमर्शियल सिलेंडर का प्राइस कुल 3088 रुपये तक दर्ज किया जा रहा है.
यहां भी चेक करें भाव
दिल्ली से सटे नोएडा में रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 910.50 रुपये और रसोई गैस सिलेंडर का भाव कुल 3071.50 रुपये तक दर्ज किया जा रहा है. बेंगलुरु में रसोई गैस सिलेंडर का भाव कुल 915.50 रुपये और व्यावसायिक सिलेंडर की कीमत कुल 3152 रुपये तक दर्ज की जा रही है. भुवनेश्वर में रसोई गैस सिलेंडर 939 रुपये में मिल रहा है. यहां व्यावसायिक सिलेंडर का भाव कुल 3238 रुपये तक में ट्रेंड करता दिख रहा है.
चंडीगढ़ में रसोई गैस सिलेंडर का भाव 922.50 रुपये तक में दर्ज किया जा रहा है. जबकि कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 3092 रुपये प्रति तक ट्रेंड कर रही है. हैदराबाद में रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 965 रुपये तक में दर्ज की जा रही है. जबकि कमर्शियल सिलेंडर का प्राइस कुल 3315 रुपये तक में ट्रेंड कर रहा है.










