Petrol-Diesel Price Hike Today: भारत में पेट्रोल-डीजल के दाम इन दिनों आम आदमी की जेब का बदम तोड़ रहे हैं. 10 दिन में चौथी बार पेट्रोल-डीजल कीमतों में सोमवार तड़के फिर बढ़ोतरी की गई. इससे ग्राहकों को घनी निराशा देखने को मिली है. भारतीय पेट्रोलियम कंपनियों ने पेट्रोल में 2.61 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम में भी 2.71 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी कर दी है.
इससे ग्राहकों को बड़ा झटका लगा है. राजधानी दिल्ली से लेकर मुंबई व अन्य शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम आसमान पर पहुंच गए. इन कीमतों का असर अब बाकी चीजों पर भी पड़ना तय माना जा रहा है.
इन महानगरों में चेक करें पेट्रोल-डीजल की कीमत
देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल-डीजल पहले से ही महंगा बिक रहा था, लेकिन आज फिर से कीमतों में आग लग गई. यहां पेट्रोल की कीमत बढ़कर 102.12 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गई. डीजल कीमत बढ़ोतरी के बाद कुल 95.20 रुपये प्रति लीटर तक दर्ज की गई है. महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में पेट्रोल का भाव 111.21 रुपये प्रति लीटर तक दर्ज किया गया. बीते दिन कीम 108.45 रुपये प्रति लीटर तक थी.
इन शहरों में भी देखें कीमत
दिल्ली से सटे नोएडा में डीजल की कीमत 95.56 रुपये प्रति लीटर तक दर्ज की जा रही है. यहां पेट्रोल का भाव 102.12 रुपये प्रति लीटर, XP95 की कीमत 110.68 रुपये प्रति लीटर और XG की कीमत 101.17 रुपये प्रति लीटर तक ट्रेंड करते दिख रहे हैं.
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में डीजल की कीमत 99.64 रुपये प्रति लीटर पर दर्ज की जा रही है. जबकि पेट्रोल 114.57 रुपये प्रति लीटर, XP95 123.88 रुपये प्रति लीटर और XG की कीमत 104.90 रुपये प्रति लीटर पर दर्ज की जा रही है.
चडीगढ़ में डीजल की कीमत 89.47 रुपये प्रति लीटर तक दर्ज की जा रही है. पेट्रोल की कीमत 101.51 रुपये प्रति लीटर और XG की कीमत 94.65 रुपये प्रति लीटर तक ट्रेंड करती दिख रही है.
गांधीनगर में डीजल का भाव 98.13, पेट्रोल की कीमत 102.01, XP95 की कीमत 110.57 और XG की कीमत 103.37 रुपये प्रति लीटर तक ट्रेंड करती नजर आ रही है.
गुवाहाटी में डीजल की नई कीमत 97.23 रुपये प्रति लीटर, पेट्रोल की कीमत 105.73 रुपये प्रति लीटर और XP95 की कीमत 114.68 रुपये प्रति लीटर तक दर्ज की जा रही है.
राजस्थान की राजधानी जयपुर में कीमतों में हुई बढ़ोतरी के बाद डीजल की कीमत 97.78 रुपये प्रति लीटर तक पहुंच गई. यहां पेट्रोल की कीमत 112.69 रुपये प्रति लीटर, XP95 की कीमत 121.97 रुपये प्रति लीटर और XG की कीमत 103.23 रुपये प्रति लीटर पर दर्ज की जा रही है.
पटना में डीजल की कीमत 99.36 रुपये प्रति लीटर, पेट्रोल की कीमत 113.37 रुपये प्रति लीटर और XP95 की कीमत 122.25 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गई है.










