Health Insurance: हेल्थ इंश्योरेंस का कवर पाने के लिए कब तक अस्पताल में भर्ती होना होगा, जानें क्या हैं बेनिफिट्स

Health Insurance: अब बीमा कंपनियां हेल्थ इंश्योरेंस में बदलाव करके इस तरह के इलाज को कवर कर रही हैं, जिसमें मरीज को सिर्फ दो घंटे के लिए अस्पताल में भर्ती होना पड़ता है। अब मिनिमम 24 घंटों के लिए अस्पताल में नहीं रुकना पड़ेगा।

क्यों बीमा कंपनियां बदल रही हैं नियम

हेल्थ इंश्योरेंस के प्रमुख सिद्धार्थ सिंघल का कहना है कि, पिछले 10 सालों में मेडिकल तकनीक में काफी विकास हुआ है, जिसे इलाज और सर्जरी में काफी बदलाव आया है।

इसे भी पढ़ें- होम लोन चुका दें तो जरूर कर लें ये 5 काम, नहीं तो बैंक के चक्कर काटते रह जाएंगे

कुछ समय पहले कैटरैक्ट, कीमोथेरेपी और एंजियोग्राफी जैसी प्रक्रिया के लिए पूरी रात रुकना होता था। पर अब minimally invasive तकनीकों और बढ़िया डायग्नोस्टिक्स की वजह से ये उपचार कुछ ही समय हो जाता है। इसकी वजह से बीमा कंपनियां नियमों को बदल रही हैं।

पॉलिसी में शॉर्ट-स्टे कवरेज भी शामिल

कई बीमा कंपनियों की तरफ से पॉलिसी को बदला गया है और कम समय के लिए अस्पताल में भर्ती को कवरेज में शामिल किया गया है। सिंघल का कहना है कि कई पॉलिसी को महज दो घंटे के हॉस्पिटलाइजेशन पर बीमा कंपनियां क्लेम स्वीकार कर लेती हैं।

किन योजनाओं में मिल ही है सुविधा

ICICI लोम्बार्ड का Elevate प्लान

CARE हेल्थ का Supreme प्लान

Niva Bupa का Health ReAssure प्लान

आप इसे ऐसे समझें- अगर कोई 30 साल का व्यक्ति धूम्रपान न करता हो और वो मेट्रो शहर में रहता हो तो 10 लाख के बीमा पर सालाना प्रीमियम ICICI लोम्बार्ड Elevate प्लान में 9,195 रुपये, CARE Supreme में 2,790 रुपये और Niva Bupa Health ReAssure में 14,199 रुपये जमा करने होंगे।

इसे भी पढ़ें- Is the ₹50 Coin Coming Now? Government Breaks Silence with Big Update

क्या हैं हेल्थ इंश्योरेंस लेने वाले के अधिकार

हेल्थ इंश्योरेंस लेने वाले के अधिकार की बात करें तो वह पॉलिसी के अंतर्गत तय कवरेज के मुताबिक इलाज और क्लेम का फायदा लें। बीमाधारक के पास कैशलेस सुविधा, नेटवर्क अस्पताल चुनने का ऑप्शन, क्लेम रिजेक्ट होने की स्थिति में कारण जानने और अपील करने जैसे अधिकार होते हैं। इसके साथ ही बीमाधारक के पास पॉलिसी रिन्यूअल, पोर्टेबिलिटी और फ्री-लुक पीरियड का लाभ लेने का अधिकार होता है।

Related Stories

Latest
1
अब चेहरा दिखाकर करें ट्रांजैक्शन, जानिए IPPB ने शुरू की नई जबरदस्त सुविधाBiz
2
InvITs vs Mutual Funds: निवेश करने के लिए कौन बेहतर, किसमें मिलेगा ज्यादा फायदा, एक्सपर्ट से जानेंBiz
3
37 खास दवाइयां होंगी सस्ती! सरकार ने तय कर दी डायबिटीज, हार्ट की दवाओं की नई कीमतBiz
4
आपके PF अकाउंट में कंपनी कैसे करती है अंशदान, जरूर जान लें फायदे में रहेंगेBiz
5
EPFO कहां निवेश करता है PF का पैसा, यहां जानें डिटेल सेBiz
6
अभी तक नहीं मिला इनकम टैक्स रिफंड, हो सकती है बैंक डिटेल्स गलत! ऐसे करें चेकBiz
7
Personal Loan: पर्सनल लोन से जुड़ी जरूरी बातें, अक्सर लोग इनपर करते हैं भरोसा!Biz
8
रिवॉर्ड पॉइंट्स या कैश बैक क्रेडिट कार्ड कहां मिल रहा जबरदस्त फायदा, जानिएBiz
9
SIP : 30 की उम्र में कर दिया म्युचुअल फंड्स में निवेश, तो सुख चैन के साथ कटेगा बुढ़ापा!Biz
10
SBI और HDFC नहीं ये बैंक दे रहे 8.25% मोटा ब्याज! FD पर कमाई करने के लिए देखें डीटेल्सBiz