ATM Alert: एटीएम में फंस जाए डेबिट कार्ड तो घबराएं नहीं, फटाफट यह काम करने से होगा समाधान
मतलब स्पष्ट शब्दों में कहें तो कार्ड मशीन में फंस जाता है. ऐसी स्थिति में लोग बुरी तरह से घबरा जाते हैं. लेकिन आपको घबराने की जरूरत नहीं है। हालांकि, घबराहट की वजह यह होती है कि कोई उनके कार्ड का दूसरा व्यक्ति इस्तेमाल करके बैंक अकाउंट खाली न कर दे.
Atm Alert
ATM Alert: टेक्नोलॉजी के बढ़ते दौर में कैश निकालने के लिए लोग एटीएम की ओर रुख करते हैं. बैंकों में पहुंचकर लाइन में लगना कोई नहीं चाहता है. कैश निकालने के लिए लोग एटीएम का इस्तेमाल करना पसंद करते हैं. कई बार ट्रांजैक्शन का काम पूरा होने के बाद एटीएम मशीन में हमारा कार्ड बाहर नहीं निकल पाता है.
मतलब स्पष्ट शब्दों में कहें तो कार्ड मशीन में फंस जाता है. ऐसी स्थिति में लोग बुरी तरह से घबरा जाते हैं. लेकिन आपको घबराने की जरूरत नहीं है। हालांकि, घबराहट की वजह यह होती है कि कोई उनके कार्ड का दूसरा व्यक्ति इस्तेमाल करके बैंक अकाउंट खाली न कर दे.
अगर भविष्य में आपके साथ यह सब हो जाए तो बिल्कुल भी घबराने की जरूरत नहीं पड़ेगी. ऐसी स्थिति में आपको तुरंत कौन से कदम उठाने की जरूरत पड़ेगी, नीचे विस्तार से जान सकते हैं.
जानिए किस वजह से एटीएम में फंस जाता कार्ड
क्या आपको पता है कि एटीएम मशीन में कार्ड अंदर ही क्यों फंस जाता है? दरअसल, कई बार मशीन के अंदर वाले हिस्से में सॉफ्टवेयर में कोई दिक्कत हो जाती है, या अचानक इंटरनेट कनेक्टिविटी कट जाने से कार्ड अंदर ही फंस जाता है. इससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है.
ऐसी स्थिति में कोई शख्स लगातार तीन या इससे ज्यादा बार गलत एटीएम पिन दर्ज करता है तो मशीन फ्रॉड रोकने के लिए कार्ड को खुद-व-खुद ब्लॉक करके अंदर रख लेती है. अगर कार्ड फंस जाए तो तुरंत आपको कुछ जरूरी काम करना पड़ेगा.
कार्ड के फंसते ही फटाफट करें यह काम
कार्ड फंस जाए तो मशीन के साथ बिल्कुल भी जबरदस्ती न करें.
ऐसी स्थिति में घबराएं नहीं, बल्कि खुद को शांत रखें. कार्ड निकालने के लिए स्लॉट में उंगली डालने, कोई नुकीली चीज घुसाने या मशीन पर बल प्रयोग करने की भूल न करें.
यहां करें फोन
एटीएम में कार्ड फंसने से, बिना समय गंवाए, अपने बैंक के टोल-फ्री कस्टमर केयर नंबर पर कॉल कर सकते हैं. उन्हें बताएं कि किस जगह एटीएम में और किस समय आपका कार्ड फंसा है. इसमें ध्यान दें, हर एटीएम मशीन पर एक विशिष्ट पहचान संख्या चस्पा होती है. जिसे ATM ID कहते हैं. अगर वह नंबर आपको दिख जाए, तो उसे नोट करके बैंक अधिकारी को जरूर नोट करवाएं.
सबसे महत्वपूर्ण स्टेप
कार्ड फंसने की स्थिति में तुरंत इसे ब्लॉक कराएं. इसके बाद कोई भी आपके कार्ड का इस्तेमाल कर कैश नहीं निकाल सकता है. इसके लिए आपको कस्टमर केयर अधिकारी से कहकर या अपने मोबाइल बैंकिंग ऐप की सहायता से कार्ड को तुरंत ब्लॉक करवा सकते हैं. एक बार कार्ड ब्लॉक होने के बाद, कोई भी व्यक्ति उस कार्ड से 1 रुपये भी नहीं निकाल पाएगा और आपका बैंक बैलेंस पूरी तरह सेफ हो जाएगा.
Write a Comment