Best CNG Cars: पेट्रोल के बढ़ते दाम के बीच ये सीएनजी गाड़ी खरीदकर खर्च करें कम, माइलेज भी जबरदस्त
पेट्रोल-डीजल की महंगाई से आप परेशान हैं तो सीएनजी गाड़ियां खरीदकर अपना बोझ कम कर सकते हैं. भारत में कुछ सीएनजी गाड़ियां ऐसी हैं जो धमाल मचा रही हैं. पेट्रोल-डीजल के मुकाबले भारत में सीएनजी के दाम काफी कम हैं. आखिर कौन सी सीएनजी गाड़ियां आपके लिए बेस्ट विकल्प साबित होंगी, नीचे डिटेल में जान सकते हैं.
Best Cng Cars
Best CNG Cars: पश्चिमी एशिया में तनावपूर्ण स्थिति के चलते वैश्विक मार्केट में कच्चे तेल के दाम आसमान छू रहे हैं. अब इनका प्रभाव भारत में पड़ने लगा है. भारत में पेट्रोल-डीजल के दाम लगातार बढ़ते जा रहे हैं, जिससे आम नागरिकों की जेब का बजट बिगड़ता जा रहा है. 10 दिन के भीतर लगभग 5-5 रुपये पेट्रोल-डीजल पर बढ़ चुके हैं.
पेट्रोल-डीजल की महंगाई से आप परेशान हैं तो सीएनजी गाड़ियां खरीदकर अपना बोझ कम कर सकते हैं. भारत में कुछ सीएनजी गाड़ियां ऐसी हैं जो धमाल मचा रही हैं. पेट्रोल-डीजल के मुकाबले भारत में सीएनजी के दाम काफी कम हैं. आखिर कौन सी सीएनजी गाड़ियां आपके लिए बेस्ट विकल्प साबित होंगी, नीचे डिटेल में जान सकते हैं.
मारुति सुजुकी वैगनआर बढ़िया ऑप्शन
मारुति सुजुकी वैगनआर का नाम तो आपने सुना ही होगा. यह एक लोकप्रिय गाड़ी है, जिसका माइलेज भी एकदम बढ़िया है. इसे एक किलोग्राम सीएनजी में 34 किलोमीटर तक चलाया जा सकता है. इस गाड़ी की शुरुआती की एक्स-शोरूम कीमत लगभग 6 लाख रुपये तक है., आपके लिए यह एक बढ़िया विकल्प है.
मारुति सुजुकी एस-प्रेसो भी खरीदें
देश की सड़कों पर धमाल मचा रही मारुति सुजुकी एस-प्रेसो भी एकदम खास गाड़ी बनी है. यह गाड़ी आपकी पहली पसंद हो सकती है. इसका बजट 5 लाख रुपये तक है. इसे 4.62 लाख रुपये की शुरुआती कीमत पर खरीद सकते हैं. गाड़ी 32.73 किलोमीटर प्रति किलोग्राम का शानदार माइलेज देने में सक्षम है.
टाटा पंच सीएनजी की खासियत
धमाल मचाने को तैयार टाटा पंच सीएनजी मॉडल एकदम खास है. यह भारत की सबसे सुरक्षित गाड़ी मानी जाती है, जिसे ग्लोबल स्तर पर 5-स्टार रेटिंग प्राप्त है. पंच सीएनजी डुअल-सिलेंडर तकनीक के साथ मौजूद है. इसका बूट स्पेस बिल्कुल कम नहीं रहता है. इस गाड़ी की शुरुआती कीमत करीब 6.75 लाख रुपये है और यह करीब 27 किलोमीटर प्रति किलोग्राम का माइलेज देने में सक्षम है.
मारुति सुजुकी स्विफ्ट भी एकदम बढ़िया
युवाओं की पसंदीदा इस हैचबैक में नया जेड-सीरीज इंजन शामिल किया गया है. इस एस-सीएनजी में तकनीक के साथ 32.85 किलोमीटर प्रति किलोग्राम का माइलेज देने का काम करती है. इस गाड़ी की शुरुआती कीमत की बात करें तो लगभग 7.45 लाख रुपये तक निर्धारित है.
Write a Comment