Lifestyle:क्या आपको पता है आप भी घर बैठे बना सकते हैं पुराने कपड़ों को नया, जानें ये ट्रिक

Avatar photo

By

Sanjay

Lifestyle:बाजार में ऐसे कई फैब्रिक उपलब्ध हैं, जो देखने में बेहद आकर्षक लगते हैं। लेकिन, एक ही बार में धोने से रंग छूटने लगते हैं और धीरे-धीरे काफी फीके पड़ जाते हैं। कई बार लोग कपड़े फेंक देते हैं क्योंकि उनका रंग उड़ जाता है। लेकिन आप इसे फेंकने की बजाय घर पर ही कलर करके इसे दोबारा नया बना सकते हैं। इसके लिए आपको बाजार में कई डाई कलर मिल जाएंगे। आप चाहें तो प्राकृतिक तरीके से भी कपड़ों की खोई रंगत वापस ला सकते हैं। यहां हम आपको कुछ तरीके बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से आप घर पर ही पुराने कपड़ों को रंग सकते हैं।

कपड़ों को रंगने के लिए सबसे जरूरी है उसके फैब्रिक के बारे में जानना। डाई का चयन उसी के अनुसार करना होगा। सूती कपड़ों के लिए रिएक्टिव डाई और ऊनी कपड़ों के लिए एसिड डाई का इस्तेमाल करना सही माना जाता है।

Maruti Suzuki Swift 2024: Booking, features, launch date and price

2024 Bajaj Pulsar 125: Powerful bike with powerful updates! 

कपड़े कैसे रंगें?

  • कपड़ों को रंगने के लिए सबसे पहले बाजार से रंग खरीदें।
  • एक बड़े बर्तन में पानी लें और उसमें डाई घोलें।
  • अब इसे गर्म करने के लिए स्टोव पर रख दें.
  • साथ में थोड़ा सा नमक भी डाल दीजिये. इससे कपड़ों का रंग गहरा हो जाता है.
  • जब पानी उबल जाए तो उसमें अपने कपड़े डाल दें और उसे किसी छड़ी की सहायता से घुमाएं। ताकि, पूरा कपड़ा अच्छे से रंग जाए।
  • इस तरह कपड़े को कम से कम 1 घंटे के लिए डाई में भिगोकर छोड़ दें।
  • इसके बाद इसे निकालकर सादे पानी से धो लें.
  • अब इसे सूखने के लिए रख दें. ध्यान रखें कि इसे धूप में नहीं सुखाना चाहिए.
  • आप प्राकृतिक रूप से भी रंगाई कर सकते हैं
  • आप चाहें तो अपने कपड़ों को प्राकृतिक रूप से भी रंग सकते हैं। इसके लिए आप हल्दी, चुकंदर और नील की मदद ले सकते हैं।

कपड़े रंगते समय रखें इन बातों का ध्यान

  • अगर आप पहली बार कपड़े रंग रहे हैं तो पहला प्रयोग खराब कपड़ों पर करें। (धोने के टिप्स)
  • यदि आप पूरे कपड़े को रंगना नहीं चाहते हैं, तो आप कपड़े के कुछ हिस्सों को रंगने के लिए रबर बैंड या टेप का उपयोग कर सकते हैं।
  • आप चाहें तो कपड़े को रंगने के लिए स्प्रे बोतल का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
Sanjay के बारे में
Avatar photo
Sanjay मेरा नाम संजय महरौलिया है, मैं रेवाड़ी हरियाणा से हूं, मुझे सोशल मीडिया वेबसाइट पर काम करते हुए 3 साल हो गए हैं, अब मैं Timesbull.com के साथ काम कर रहा हूं, मेरा काम ट्रेंडिंग न्यूज लोगों तक पहुंचाना है। Read More
For Feedback - [email protected]
Share.
Install App