Apricot Benefits:पीले रंग का यह बीज बीमारियों के लिए काल,जाने पीले रंग के बीज का राज!

By

Health Desk

इस पीले फल को सेहत का अटूट संसार बोले तो कोई हर्ज की बात नहीं होगी क्योकि इस पीले फल का नियमित सेवन से आप एक नहीं कई बीमारियों से छुटकारा पा सकते हैं। इस छोटे से और पीले रंग के इस फल के अंदर पोषक तत्वों का खजाना छिपा हुआ हैं जो आप को तमाम एंटीऑक्सीडेंट्स जो बीमारियों से शरीर को लड़ने की क्षमता बढ़ाता हैं और यह बहुत ही स्वादिष्ट होता हैं और ऊपर के गुण इसके बेमिसाल होते हैं। तो आप अवश्य ही सोच रहे होंगे की इस फल का क्या नाम हैं। तो इस फल का नाम खुबानी हैं जो आप को बाजार में दो रूपों में देखने को मिल जायेगा पहला कच्चा खुबानी जो की सेहत के लिए अमृत समान है और दूसरे की बात करे तो पक्का खुबानी जो की सेहत के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं।

खुबानी में मौजूद तत्व

खुबानी एक सुपरफूड के रूप में जाना जाता है जो बहुत से पौष्टिक तत्वों से भरपूर होता है। इसमें कम कैलोरी होती है, लेकिन इसमें बीटा कैरोटिन, ल्यूटिन, पोटैशियम, विटामिन ए, सी, ई, जेंक्साथिन, और कई अन्य पोषक तत्व होते हैं। ये सभी तत्व इंसानी शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं और सेहत को सुधारने में मदद करते हैं। इसके साथ ही, खुबानी में विभिन्न प्रकार के एंटीऑक्सीडेंट्स भी होते हैं, जो शरीर को रोगों से लड़ने में मदद करते हैं।

खुबानी के फायदे

  1. आंखों के लिए रामबाण: खुबानी आंखों के लिए बहुत फायदेमंद है, क्योंकि इसमें बीटै कैरोटिन, विटामिन ए और जेंक्साथिंन होते हैं, जो आंखों की सेहत को बनाए रखने में मदद करते हैं। इससे मोतियाबिंद और रतौंधी के जोखिम कम होता है, और उम्र के साथ आंखों की बीमारियों का जोखिम भी कम होता है। इसके साथ ही, विटामिन ए की कमी से होने वाली रोशनी की कमी को भी खुबानी दूर कर सकती है।
  2. पेट साफ करने में माहिर: खुबानी में फाइबर की अच्छी मात्रा होती है, जो पेट साफ करने में मदद करती है। इसके अलावा, यह अच्छे गुड़ बैक्टीरिया को बढ़ावा देती है जो पेट संबंधित बीमारियों को दूर रखते हैं। खुबानी भूख को कम करती है और वजन कम करने में मदद करती है।
  3. सुंदरता के लिए जान: खुबानी में मौजूद विटामिन सी और विटामिन ई स्किन को सॉफ्ट और मुलायम बनाते हैं, जिससे सुंदरता में चार चांद लगते हैं। इससे उम्र के कारण स्किन में कोलेजन की कमी नहीं होती, जो स्किन को युवा और स्वस्थ बनाए रखता है।
  4. कैंसर रोधी भी: खुबानी में मौजूद बीटा कैरोटीन, ल्यूटिन, जेंक्साथिन, विटामिन ए, सी, ई और एंटीऑक्सीडेंट्स के कारण यह शरीर को कैंसर से बचाने में मदद करती है। इन तत्वों की मौजूदगी से सेल्स में ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस कम होता है, जो कैंसर कोशिकाओं के विकास को रोकता है।
Health Desk के बारे में
For Feedback - timesbull@gmail.com
Share.
Open App