नई दिल्ली: Samsung Fab Grab Fest: गर्मियों की शुरुआत हो चुकी है जब हम अपने घर से लेकर बाहर तक हर जरूरी सामान का उपयोग करते है। ऐसे में कई कंपनियां अपने साइट पर डिसकाउंट ऑफर उपलब्ध करवा रही है। जहां आप गर्मी से जुड़े हुए या वैसे कई चीजों को सेल में खरीद सकते हैं। दरअसल, Samsung ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर एक सेल का आयोजन किया है। जहां आप इस Samsung Fab Grab Fest के दौरान कई प्रोडक्ट्स को कम कीमत में खरीद कर घर ले जा सकते है। आप यहां से Galaxy स्मार्टफोन, टैबलेट्स, लैपटॉप, एक्सेसरीज और वियरेबल्स आदि को कम कीमत में खरीद सकते है। इस फेस्ट के दौरान Samsung Galaxy S सीरीज के कुछ चुनिंदा मॉडल्स को भी 57% ऑफर पर खरीदने के लिए बेच रही है।
Samsung Fab Grab Fest पर चल रहे डिस्काउंट
1. मोबाइल्स: Galaxy S21 FE 5G, Flip 3, A54 5G, Galaxy M14, Galaxy F14, Galaxy F23 को आप ग्राहक 57 फीसद तक के डिस्काउंट में आराम से खरीद सकते है।
2. बुक: Galaxy Book2, Galaxy Book Go, Galaxy Book3, Galaxy Book3 Pro 360 को आप इस सेल में 29 फीसद तक के डिस्काउंट में खरीदा जा सकता है।
3. वॉच: Galaxy S6 Lite WiFi, Galaxy A8 WiFi, Galaxy Watch4 को 40 फीसद तक के डिस्काउंट में परचेज करने का मौका मिल रहा है जिसका आप फायदा उठा सकते हैं।
4. स्मार्ट टीवी: Frame TV, QLED TV, 43 और 55 inch UHD TV को 45 फीसद तक की छूट के साथ आप इसे आसानी से खरीद सकते है और घर में थिएटर का पूरा मज़ा लें सकते है।
5. फ्रिज: आपकों बता दें कि 615L Convertible 5in1 Side by Side refrigerator को आप 40 फीसद तक के डिस्काउंट में खरीद सकते हैं। और चुनिंदा SBS मॉडल्स को भी कम दाम में खरीदा जा सकेगा।
6. वाशिंग मशीन: 9kg Front Load Washing Machine को आप 30 फीसद तक के डिस्काउंट पर और 32 liter Convection Microwave को 35 फीसद तक के डिस्काउंट पर खरीदा जा सकता है।
7. मॉनिटर: M8 Smart Monitor 32 inch और G5 Gaming Monitor 24 inch को खरीदने पर 59 फीसद का डिस्काउंट मिल रहा है। AC 1.5 Ton 3 star rating एसी को आप 40 फीसद के डिस्काउंट में खरीद सकते हैं।
बैंक ऑफर्स भी है शामिल
स्मार्टफोन्स, टैबलेट्स, वियरेबल्स और लैपटॉप्स की अगर आप खरीदारी करते है तो आपको 14 फीसद तक का कैशबैक दिया जाएगा। यह कैशबैक HDFC और ICICI बैंक कार्ड पर ही दिया जाएगा। वहीं सैमसंग टीवी और डिजिटल अप्लायंसेज को खरीदने पर ICICI , Axis, Kotak और दूसरे अन्य बैंक्स के कार्ड् से पेमेंट करने पर 22.5 फीसद का कैशबैक भी दिया जाएगा।