Amazon ने लॉन्च किया नया TV स्टिक, पुराना टीवी हो जाएगा नए जैसा, कीमत हैं बिल्कुल कम

Avatar photo

By

Jyoti Kumari

नई दिल्ली:Amazon Fire TV Stick 4K: क्या आप आपके पास पुराना डब्बा टीवी हैं और उसे देखकर आप बोर हो गए हैं तो अब आपको बिलकुल भी मायूस होने की जरूरत नहीं हैं क्योंकि अब आप अपने पुराने टीवी में हॉटस्टार और नेटफ्लिक्स जैसे ओटीटी ऐप का आनंद उठा सकते है।

दरअसल, अमेजन ने अपना एक पावरफुल टीवी स्टिक को लॉन्च किया हैं। जिसका नाम Amazon Fire TV Stick 4K है, इसकी मदद से आप अपने टीवी को स्मार्ट टीवी जैसा बना सकते है। इसके अलावा इस स्टिक के जरिए आप हॉटस्टार-नेटफ्लिक्स जैसे 12,000 से ज्यादा ऐप्स को देख सकते हैं, जिसे रिमोट से कंट्रोल किया जाता है। चलिए, आपको बताते हैं इसका दाम कितना हैं और क्या फीचर है।

Amazon Fire TV Stick 4K की कीमत और उपलब्धता

सबसे पहले बात करें इसकी कीमत का तो यह 5,999 रुपये का है। जिसे आप अमेजन की ऑफिशियल वेबसाइट से प्री-ऑर्डर कर खरीद सकते हैं। कंपनी के मुताबिक, नई फायर स्टिक की बिक्री 13 मई से शुरू हो जाएगी। इसे खरीदने के लिए आप अमेजन के अलावा क्रोमा, रिलायंस डिजिटल और विजय सेल्स के जरिए आराम से खरीद सकते हैं।

Amazon Fire TV Stick 4K के जानें फीचर्स

अमेजन का ये फायर टीवी स्टिक 4K आपके पुराने टीवी में जान डालकर स्मार्ट टीवी का रूप देता है। इससे आपको 4K अल्ट्रा HD कंटेंट और HDR10+ का सपोर्ट मिलता है। इसके अलावा ये डॉल्बी विजन और डॉल्बी अटमॉस ऑडियो के साथ आता हैं। कंपनी का दावा है कि ये अब तक का सबसे पावरफुल स्टिक है।

मिलेगी 4K वीडियो क्वालिटी

पहली बार अमेजन ने इस टीवी फायर स्टिक को 4K वीडियो क्वालिटी सपोर्ट के साथ लॉन्च किया है। जो 1.7GH क्वाड-कोर प्रोसेसर के साथ आता है, जिससे यह पहले स्टिक के मुकाबले 30 फीसद तक ज्यादा पावरफुल हो जाता है। इसमें आपको वाई-फाई सपोर्ट भी साथ मिल रहा है।

12 हजार से ज्यादा ऐप्स का मिलेगा फायदा

आपको बता दें कि आप अमेजन के ऐपस्टोर के जरिए 12,000 से ज्यादा ऐप्स का भी फायदा उठा सकते हैं। इसमें डिजनी + हॉटस्टार, नेटफ्लिक्स, जी 5 और जियो सिनेमा जैसे ऐप्स शामिल है। लेकिन इन्हें देखने के लिए आपके पास सब्सक्रिप्शन होना चाहिए। वहीं आप फ्री में अमेजन मिनी टीवी, यूट्यूब और MX प्लेयर का मजा उठा सकते हैं।

Jyoti Kumari के बारे में
Avatar photo
Jyoti Kumari ज्योति कुमारी, एक अनुभवी पत्रकार हैं। जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 5 साल हो चुके हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत TV 100 News Channel से की थी। इसके बाद इन्होंने National India News में प्रोड्यूसर और Anchor के तौर पर भी काम किया हैं। साथ ही और भी कई मीडिया चैनल्स में काम किया है। लेकिन अब पिछले 2 साल से गैजेट और एंटरटेनमेंट सेक्शन में TimesBull में अपना योगदान दे रही हैं। अगर आपको कंटेंट से रिलेटेड कोई भी शिकायत हो तो आप timesbull@gmail.Com पर ईमेल कर सकते हैं। Read More
For Feedback - timesbull@gmail.com
Share.
Open App