नई दिल्ली: Xiaomi ने अनाउंस किया है कि, उसने अपना नया स्मार्टफोन Redmi Note 12 Pro Plus 5G अगले साल 5 जनवरी 2023 को भारत में लॉन्च करेगा। जबकि ये स्मार्टफोन चीन में लॉन्च हो चुका है। जो अब इंडिया में पेश किया जाने वाला है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार शाओमी का का ये फोन Redmi Note 12 Pro Plus 5G 6GB+128GB, 8GB+256GB और 12GB+256GB के वेरिएंट में लॉन्च किया जाएगा।
Redmi Note 12 Pro Plus के संभावित फीचर्स
Redmi Note 12 Pro Plus के इस मोबाइल में 6.67 इंच की फुल एचडी OLED डिस्प्ले मिलेगी। जिसका रिफ्रेश रेट 120HZ का सपोर्ट होगा। इसके साथ ही इसमें MediaTek Dimensity 1080 का चिपसेट मिलेगा, जो 12GB LPDDR4X रैम में उपलब्ध मिलेगा।
कैमरा क्वालिटी की बात करें तो इसके रियर पैनल में क्वाड कैमरा सेटअप दिया जाएगा। जिसमें आपको 200MP का प्राइमरी सेंसर और 16MP का फ्रंट सेंसर कैमरा भी मौजूद मिलेगा।
आपको बता दें पावर के लिए स्मार्टफोन में 5000mAh की पावरफुल बैटरी मिलेगी जो 120W के फास्ट चार्जिंग के सपोर्ट में उपलब्ध होगा। जो आपका फोन 15 मिनट में फुल चार्ज कर देगा।
क्या है Redmi Note 12 Pro Plus की कीमत ?
मार्केट में पहले से मौजूद Realme 10 Pro फोन से Redmi Note 12 Pro Plus का मुकाबला होगा। आपको बता दें रियलमी के इस स्मार्टफोन की कीमत 24,999 रुपये में दी गई है। जिसके तीन वेरिएंट उपलब्ध है – 6GB+128GB(24,999), 8GB+128GB (26,999) और 8GB+256GB (28,999) स्टोरेज के वेरिएंट में आता है। इसकी जानकारी एक टिप्सटर पारस गुगलानी द्वारा खुलासा की गई है। हालांकि इस हैंडसेट को अगली साल की शुरूआत में 5 जनवरी की डेट को लॉन्च किया जाएगा। जिसके लिए आपको थोड़े समय का इंतजार करना होगा। इसके बाद आप यह डिवाइस आराम से खरीद सकते हैं।
इसके अलावा बाजार में Redmi हैंडसेट के कई बेहतरीन स्मार्टफोन शानदार ऑफर के साथ उपलब्ध किए हैं। जिन्हें आप ऑनलाइन ऑर्डर कर इसका भरपूर मजा ले सकते हैं।