नई दिल्ली : बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) और अभिनेत्री ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai Bachchan) बॉलीवुड इंडस्ट्री के सबसे मशहूर कपल हैं। ये दोनों जहाँ भी जाते है चार चाँद लगा देते हैं। इनके फैंस को भी इन दोनों का साथ काफी अच्छा लगता हैं। इन दोनों ने लव मैरिज की हैं। इनके प्यार की शुरुआत साल 2005 में फिल्म बंटी और बबली से हुई थी। इसी फिल्म में दोनों ने पहली बार साथ में काम किया था। यही वो फिल्म थी जब दोनों ने एक दूसरे को नजदीक से देखा था।
अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) और अभिनेत्री ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai Bachchan) इसके बाद धूम फिल्म में नज़र आए। इसके बाद दोनों ने एक दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया था। आज ऐश्वर्या और अभिषेक की शादी को 15 साल से भी ज्यादा का समय हो चुका है और आज भी दोनों एक-दूसरे से बेइंतहा प्यार करते हैं। इन दोनों ने वर्ष 2007 में शादी की थी। अब ऐसे में हालिया इन दिनों अभिषेक का एक इंटरव्यू तेज़ी से वायरल हो रहा हैं जिसमे वह ऐश के बारे में बात करते हुए नज़र आये है।
अभिषेक बच्चन ने कहा जब भी मैं घर जाता हूँ तो ऐश्वर्या उनकी भावना को समझती हैं। साथ ही कहा कि महिलायें हमेशा ही आदमियों से आगे होती हैं वह हर एक चीज़ को मैनेज करना जानती हैं। ऐश्वर्या मेरे साथ मेरे मुश्किल समय में भी बड़ी मजबूती के साथ खड़ी रहती हैं। आपको बता दें कि जब हमने पूरी खबर जानी तो इसमें ऐसा कुछ भी नहीं है जिसमे अभिषेक ने ऐश्वर्या के काले राज़ खोले हो। ये महज़ अफवाह है। खबर के मुताबिक ऐश्वर्या हमेशा अभिषेक के साथ खड़ी रहती है। ये दोनों ही आज अपनी अच्छी लाइफ को एन्जॉय कर रहे हैं। दोनों की एक बेटी आराध्या भी हैं।