Redmi का नया इयरबड् हुआ लॉन्च, 5 मिनट के चार्ज में चला सकेंगे 2 घंटे, देखें क्या होगी कीमत?

Avatar photo

By

Jyoti Kumari

नई दिल्ली: Redmi Buds 5 Launched: स्मार्टफोन निर्माता कंपनी शाओमी (Xiaomi) ने भारत में एक वायरलेस ईयरबड को लॉन्च किया है। जिसका नाम रेडमी बड्स 5 (Redmi Buds 5) है, इसको लेकर कंपनी का कहना है कि ये सुनने के एक्सपीरियंस को और भी बेहतर बनाएगा। जिसमें खास ANC की टेक्नोलॉजी और फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। अगर आप इसे खरीदने का मन बना रहे हैं तो आपको रेडमी बड्स 5 के बारे में जानकारी देते हैं….

रेडमी बड्स 5 तीन कलर पर्पल, ब्लैक और व्हाइट में आता है। जो 20 फरवरी से Mi.com, Amazon.in, Flipkart, Mi Homes और शाओमी के स्टोर्स पर उपलब्ध होगा। जिसकी कीमत 2,999 रुपये की मिलने वाली है।

अगर आप इसे Redmi Note 13 सीरीज के स्मार्टफोन या Redmi Pad के साथ खरीदते हैं तो आपको यह 2,499 रुपये में मिल जाएगी। यानी आपको बेहतरीन साउंड के साथ इतने दाम में इयरबड खरीदने को कहीं भी नहीं मिलेगा। तो जल्दी से साइट पर विजिट कर इसे ऑनलाइन ऑर्डर कर अपने घर मंगवा लीजिए।

Redmi Buds 5 के जानें Specs

– Redmi के इस Buds में एक खास टेक्नोलॉजी दी गई है जो हाइब्रिड नॉइज कैंसिलेशन के साथ आती है यानी आसपास की बैकग्राउंड नॉइज को ब्लॉक कर देगा। इसमें दो माइक और एक खास आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस टेक्नोलॉजी है जो फोन कॉल, वॉइस कमांड जैसे चीजों के लिए इस्तेमाल किया जाता हैं।

– इसके अलावा, इसमें आवाज़ काफी शानदार हैं। साथ ही, ये हवा चलने पर भी अच्छी कॉल क्वालिटी देता हैं।

– इसमें आपको तीन खास मोड दिए हैं जिसे 5 मिनट चार्ज करने पर आप 2 घंटे तक इस्तेमाल कर सकते हैं।

हालांकि मार्केट में इस कंपनी के अलावा और भी कई इयरबड्स खरीदने को मिल रहे हैं। लेकिन इसके लिए आपको ऑनलाइन सर्च कर देखना होगा। बाकी कोई भी गैजेट खरीदने से पहले उसकी कंपनी की वेबसाइट पर प्राइस और फीचर को चेक कर ही खरीदें।

 

Jyoti Kumari के बारे में
Avatar photo
Jyoti Kumari ज्योति कुमारी, एक अनुभवी पत्रकार हैं। जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 5 साल हो चुके हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत TV 100 News Channel से की थी। इसके बाद इन्होंने National India News में प्रोड्यूसर और Anchor के तौर पर भी काम किया हैं। साथ ही और भी कई मीडिया चैनल्स में काम किया है। लेकिन अब पिछले 2 साल से गैजेट और एंटरटेनमेंट सेक्शन में TimesBull में अपना योगदान दे रही हैं। अगर आपको कंटेंट से रिलेटेड कोई भी शिकायत हो तो आप [email protected] पर ईमेल कर सकते हैं। Read More
For Feedback - [email protected]
Share.
Install App