अब तपती गर्मी से छुटकारा पाने के लिए खरीद लाएं ये सस्ता Mini AC, बड़े से कमरे को कर देगा ठंडा

Avatar photo

By

Priyanka Singh

नई दिल्ली। गर्मियों की शुरुआत हो गई है और गर्मी का सीजन शुरू होते ही लोग पंखे, एसी और कूलर खरीदने लगते हैं। लेकिन, अब इस भयंकर गर्मी में पंखा भी हमारा साथ छोड़ देता है। दिन के समय में पंखे की हवा भी गर्म आने लग जाती है। ऐसे में लोग कूलर या फिर एसी की तरफ रुख करते हैं।

लेकिन, कई बार पैसे की कमी होने की वजह से हम खरीद नहीं पाते हैं। लेकिन, अब आपको चिंता करने की जरुरत नहीं है, क्योंकि आज हम आपको गर्मी से राहत पाने के लिए एक बढ़िया सा डिवाइस लेकर आये हैं। यह बहुत ही कॉम्पैक्ट और छोटे साइज वाला Portable Mini AC फैन है।

ये आपको ठंडी हवा देता है। मार्केट में कई तरह के AC आ चुके हैं। अगर आप कम बिजली में ज्यादा हवा देने वाले पोर्टेबल कूलिंग डिवाइस की तलाश कर रहे हैं, तो यह पोर्टेबल एयर कंडीशनर आपके लिए बहुत ही अच्छा ऑप्शन साबित हो सकता है।

ये सस्ते मिनी एसी बड़े से कमरे को मिनटों में ही चिल्ड कर देते हैं। राजस्थान और दिल्ली की भयंकर गर्मी से छुटकारा पाना है, तो चलिए आपको इस डिवाइस के बारे में बताते हैं:-

Portable Mini AC

घर से बाहर निलकते ही गर्मी से लोगों का बहुत ही बुरा हाल हो जाता है। गर्मी और तेज धूप की वजह से लोग बहुत ही ज्यादा परेशान हो जाते हैं। ऐसे में यह पोर्टेबल मिनी एसी आपके लिए बेस्ट साबित हो सकता है। इस डिवाइस को ऑनलाइन आराम से खरीदा जा सकता है। इसकी कीमत की शुरुआत 400 से कम से शुरू होती है।

कम कीमत में होगा सारा काम

फ्लिपकार्ट और अमेजन इंडिया पर आपको कई ऑप्शन्स अवेलेबल हैं, आप जाकर पसंदीदा मिनी एसी को चुन सकते हैं। आप ड्राय आइस का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। सबसे अच्छी बात यह है कि यह बिजली से नहीं चलता है, आप इसे चार्ज करके इसको आराम से इस्तेमाल कर सकते हैं।

आप किचन, लिविंग रूम, स्टडी रूम अपनी जरुरत के हिसाब से कहीं भी रखकर इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। इसे एक बार फुल चार्ज करके 3 से 5 घंटे तक चलाया जा सकता है। इसमें तीन मोड (लो, मीडिया और हाई) मिलते हैं।

Portable Ac Mini Cooler Fan for Room Cooling Rechargeable Fan

इसे अमेजन इंडिया की वेबसाइट पर 50 % डिस्काउंट के साथ ₹1,499 में लिस्ट किया गया है। ये पोर्टेबल होने के साथ कम बिजली की खपत करता है। इसके अलावा ये बहुत हल्का भी है आप इसे अपनी जरुरत के हिसाब से कहीं भी ले कर जा सकते हैं। ये कई कलर ऑप्शन के साथ भी आता है।

Priyanka Singh के बारे में
Avatar photo
Priyanka Singh 8 साल से मीडिया क्षेत्र से जुड़ी प्रियंका सिंह इस समय Timesbull.com को अपने कार्यों से योगदान दे रही हैं। जिसमें इन्होंने (क्राइम, देश-विदेश,शिक्षा,लाइफस्टाइल,मनोरंजन,गैजेट्स इत्यादि) बीट पर काम किया। इनके लेखनी को Timesbull.com पाठकों ने काफी पसंद भी किया। एक छोटे संस्थान से शुरुआत करने वाली प्रियंका सिंह अपने करियर में साल 2016 में राजस्थान पत्रिका से जुड़ी। इन्होंने 2 साल तक राजस्थान पत्रिका को अपनी सेवा प्रदान की। तत्पश्चात इनका सफर 2018 में इंडिया डॉट कॉम की तरफ बढ़ चला। यहां प्रियंका सिंह ने लेखनी के साथ - साथ वीडियो कार्य क्षेत्र में भी कार्य किया। फिर इनका सफर आगे बढ़ा 2021 की तरफ, जहां इन्होंने न्यूज 24 डिजिटल प्लेटफॉर्म के साथ काम शुरू किया। फिर प्रियंका सिंह Timesbull.com के साथ जुड़ी। प्रियंका ने हर बीट से जुड़े कंटेट पर काम किया है। Read More
For Feedback - [email protected]
Share.
Install App