OnePlus यूजर्स के लिए खुशखबरी! कंपनी ने अपने Nord CE 3 Lite के दाम में की कटौती, खरीदने टूट पड़े लोग

Avatar photo

By

Jyoti Kumari

नई दिल्ली: OnePlus Nord CE 3 Lite : एंड्रॉयड सेगमेंट में वनप्लस का अपना एक अलग ही रूतबा हैं। इसके स्मार्टफोन के कई लोग फैन हैं। अगर आप भी इसके यूजर्स या लवर्स हैं तो आपके लिए एक गुड न्यूज़ है।

हाल ही में कंपनी ने अपना नया वनप्लस Nord CE 4 को लॉन्च किया है। जिसके चलते अब कंपनी ने अपने पुराने मॉडल OnePlus Nord CE 3 Lite 5G के दाम को कम कर दिया है। जिसे आप कई डिस्काउंट ऑफर के साथ फ्लिप्कार्ट से खरीद सकते हैं। इसके ऑफर्स के बारे में जानना चाहते हैं तो चलिए विस्तार से जानकारी देते हैं।

OnePlus Nord CE 3 Lite 5G Discount & Offers

इसके प्राइस और ऑफर की बात करें तो इसकी कीमत 19,999 रुपए है। जिसे आप डिस्काउंट के बाद 17,247   रुपए में खरीदारी के लिए Flipkart पर लिस्टेड किया गया है। वहीं बैंक ऑफर के तहत आपको 1250 रुपये का डिस्काउंट भी दिया जा रहा है।

इतना ही नहीं अगर आप इस ऑफर का लाभ उठा लेते हैं तो आप इस फोन को 16 हजार रुपए से कम में खरीद सकते है। वहीं ये दो कलर वेरिएंट पेस्टल ग्रीन और क्रोमेटिक ग्रे में आता है, जिसे आप अपनी पसंद के हिसाब से चुन सकते हैं।

OnePlus Nord CE 3 Lite Specifications

– Oneplus के इस डिवाइस में 6.74 इंच की सुपर एमोलेड डिस्प्ले मिलती है।
– जो 120HZ रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ आती है।
– इसमें आप ग्राहकों को इसका पिक्सल रेजोल्यूशन 1240 × 2772 का मिलता है।
– प्रोसेसर के लिए इसमें ओक्टकोर मीडियाटेक डाइमेंसिटि 900+ का चिपसेट मिलता है।
– साथ ही ये 8GB RAM/128GB इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है।
– पावर के लिए डिवाइस में 5000mAh की पावरफुल बैटरी दी गई है, जो 78 वाट की फास्ट चार्जिंग सपोर्ट में आती है।
– कैमरा क्वालिटी की बात की जाएं तो इसमें आपको ट्रिपल रियर कैमरा का सेटअप मिलता है। जिसका मेन कैमरा 108MP का दिया है।
– वहीं सेल्फी के लिए फ्रंट साइड में 48MP का कैमरा दिया गया है।

नोटः ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म पर स्मार्टफोन के डिस्काउंट प्राइस में समय – समय पर बदलते रहते हैं। ग्राहक हर तरीके से संतुष्ट होकर की खरीदारी करें।

Jyoti Kumari के बारे में
Avatar photo
Jyoti Kumari ज्योति कुमारी, एक अनुभवी पत्रकार हैं। जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 5 साल हो चुके हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत TV 100 News Channel से की थी। इसके बाद इन्होंने National India News में प्रोड्यूसर और Anchor के तौर पर भी काम किया हैं। साथ ही और भी कई मीडिया चैनल्स में काम किया है। लेकिन अब पिछले 2 साल से गैजेट और एंटरटेनमेंट सेक्शन में TimesBull में अपना योगदान दे रही हैं। अगर आपको कंटेंट से रिलेटेड कोई भी शिकायत हो तो आप [email protected] पर ईमेल कर सकते हैं। Read More
For Feedback - [email protected]
Share.
Install App