नई दिल्ली। क्या आप नोकिया के ग्राहक हैं, तो आपके लिए खुशखबरी है। क्योंकि, कंपनी बहुत जल्द एक सस्ता और किफायती नया स्मार्टफोन बहुत जल्द ही लॉन्च करने वाली है। नोकिया के फोन को आज भी लोगों द्वारा सबसे अधिक पसंद किया जाता है। नोकिया ने एक बार फिर से मार्केट में अपनी जगह बना ली है। नोकिया का फोन सालोंसाल चलता भी है और जल्दी हैंग भी नहीं करता है। Nokia G-सीरीज़ का एक आगामी स्मार्टफोन Nokia G22 हैंडसेट को हाल ही में बेंचमार्किंग वेबसाइट गीकबेंच पर स्पोर्ट किया गया है।
लिस्टिंग के अनुसार, स्मार्टफोन एंड्रॉइड 12 आउट-ऑफ-द-बॉक्स पर आधारित स्टॉक एंड्रॉइड पर काम कर सकता है। इसके अलावा Nokia G22 को ऑक्टा-कोर 1.8GHz Unisoc T606 SoC के साथ देखा गया है। इसमें 4GB रैम दिया जा सकता है। हालांकि, नोकिया ने अभी तक आधिकारिक तौर पर Nokia G22 के स्पेसिफिकेशन और लॉन्च टाइमलाइन का खुलासा नहीं किया है। आपको याद दिला दें कि फोन Nokia G21 को अप्रैल 2022 में लॉन्च किया गया था।
MySmartPrice की एक रिपोर्ट के मुताबिक, Nokia G22 को गीकबेंच सर्टिफिकेशन साइट पर स्पॉट किया गया है, जिसे बहुत जल्द ही मार्केट में लॉन्च किया जा सकता है। कथित तौर पर Nokia G22 के कुछ प्रमुख स्पेसिफिकेशंस सामने आ गए हैं। लीक रिपोर्ट्स की माने तो फोन में प्रोसेसर के तौर पर ऑक्टा-कोर 1.8GHz Unisoc T606 SoC चिप का इस्तेमाल किया जा सकता है। सॉफ्टवेयर के लिए, आगामी Nokia G22 स्टॉक Android UI के साथ Android 12 पर काम करेगा।
Nokia G21 की खासियत
इनके अलावा अभी फोन के बारे में और कोई जानकारी सामने नहीं आई है। नोकिया का ये नया स्मार्टफोन अप्रैल में लॉन्च हुए Nokia G21 की जगह ले सकता है। स्मार्टफोन में HD + रिज़ॉल्यूशन और 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.5 इंच का IPS LCD डिस्प्ले है। Nokia G21 ऑक्टा-कोर Unisoc T606 SoC से लैस है।
कंपनी का ये फोन 6GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ आता है, हालांकि स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के माध्यम से बढ़ाया जा सकता है। फोन में फोटोग्राफी के लिए ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 50-मेगापिक्सल का मुख्य कैमरा, 2-मेगापिक्सल का डेप्थ और 2-मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसके अलावा, हैंडसेट 18W फास्ट चार्जिंग स्पोर्ट के साथ 5,050mAh की बैटरी के साथ आता है। Nokia G21 की कीमत भारत में 12,999 रुपये है। कंपनी के इस फोन को डस्क और नॉर्डिक ब्लू कलर ऑप्शन के साथ लॉन्च किया गया है।
Nokia G21 को कब तक पेश किया जायेगा इसके बारे में अभी कुछ कहा नहीं जा सकता है। इसके लिए थोड़ा और इंतजार करना होगा। फोन की कीमत कितनी होगी और फीचर्स क्या होंगे इसके बारे में जानने के लिए आप हमसे जुड़े रहे।