Nokia के 50MP कैमरा वाले सस्ते फोन पर 33 % तक की छूट, 7 हजार में लें जाये घर, नहीं मिलेगा ऐसा ऑफर

Avatar photo

By

Priyanka Singh

नई दिल्ली। यदि आप नोकिया (Nokia) के ग्राहक हैं और आप खुद के लिए कोई बढ़िया सा फोन खरीदने के बारे में सोच रहे फोन लेने की सोच रहे हैं, तो आज हम यहां आपके लिए एक ऐसा ही स्मार्टफोन लेकर आये हैं, जिसे फ्लिपकार्ट की वेबसाइट पर बंपर डिस्काउंट के साथ बेचा जा रहा है।

Nokia C32 स्मार्टफोन को तगड़ी छूट के साथ लिस्ट किया गया है। अगर इसमें दिए गए अहम फीचर्स की बात करें तो Android 13, 5000mAh बैटरी, 50MP डुअल AI रियर कैमरा सेटअप सहित कई दमदार फीचर्स देखने को मिल जायेंगे। तो आईये आपको बताते हैं कि आप इसे सस्ते दाम में कैसे खरीद सकते हैं:-

Nokia C32 की कीमत और ऑफर्स

नोकिया ने इस स्मार्टफोन को 2 स्टोरेज वेरिएंट्स के साथ मार्केट में लॉन्च किया है। इसके बेस वेरिएंट 8GB RAM+ 64GB स्टोरेज को फ्लिपकार्ट की वेबसाइट पर ₹7,449 में लिस्ट किया है, फ्लिपकार्ट के मुताबिक फोन की कीमत ₹10,499 है, फिलहाल इसे 29 % छूट के साथ बेचा जा रहा है। वहीं टॉप वेरिएंट 4GB RAM+ 128GB स्टोरेज की कीमत है ₹7,279 है, लेकिन इसे भी 33 % डिस्काउंट के साथ बेचा जा रहा है।

अब मिलने वाले ऑफर्स की बात करें तो Flipkart Axis Bank Card पर 5 % का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल रहा है। हालांकि, कुछ खास बैंक ऑफर तो नहीं मिल रहा है, मगर आप हैंडसेट को हर महीने ₹256 EMI ऑफर के तहत खरीद सकते हैं। फोन पर किसी की तरह का एक्सचेंज बोनस भी नहीं मिल रहा है।

Nokia C32 डिस्प्ले

इस फोन में 6.5 इंच की डिस्प्ले शामिल किया गया है, जिसमें 720×1600 पिक्सल रेजोलूशन मिलता है।

Nokia C32 स्टोरेज और रैम

फोन में 128BGB तक की स्टोरेज मिलती है, इसे माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 256GB तक बढ़ाया जा सकता है। फोन में 4GB RAM मिलता है।

Nokia C32 कैमरा

फोटोग्राफी के लिए फोन में 50MP का प्राइमरी कैमरा शामिल किया गया है, जबकि दूसरा कैमरा 2MP का है। रियर में एलईडी फ्लैश लाइट है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 8MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

Nokia C32 बैटरी

हैंडसेट में पावर बैकअप के लिए 5000mAh की बैटरी दी गई है। आप इसे फुल चार्ज करके 7 दिनों तक आराम से चला सकते हैं।

Nokia C32 कनेक्टिविटी

स्मार्टफोन में Bluetooth 5.2, 3.5mm का हेडफोन जैक और USB Type C पोर्ट दिया गया है। ये डिवाइस साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक जैसे फीचर्स से लैस है।

Priyanka Singh के बारे में
Avatar photo
Priyanka Singh 8 साल से मीडिया क्षेत्र से जुड़ी प्रियंका सिंह इस समय Timesbull.com को अपने कार्यों से योगदान दे रही हैं। जिसमें इन्होंने (क्राइम, देश-विदेश,शिक्षा,लाइफस्टाइल,मनोरंजन,गैजेट्स इत्यादि) बीट पर काम किया। इनके लेखनी को Timesbull.com पाठकों ने काफी पसंद भी किया। एक छोटे संस्थान से शुरुआत करने वाली प्रियंका सिंह अपने करियर में साल 2016 में राजस्थान पत्रिका से जुड़ी। इन्होंने 2 साल तक राजस्थान पत्रिका को अपनी सेवा प्रदान की। तत्पश्चात इनका सफर 2018 में इंडिया डॉट कॉम की तरफ बढ़ चला। यहां प्रियंका सिंह ने लेखनी के साथ - साथ वीडियो कार्य क्षेत्र में भी कार्य किया। फिर इनका सफर आगे बढ़ा 2021 की तरफ, जहां इन्होंने न्यूज 24 डिजिटल प्लेटफॉर्म के साथ काम शुरू किया। फिर प्रियंका सिंह Timesbull.com के साथ जुड़ी। प्रियंका ने हर बीट से जुड़े कंटेट पर काम किया है। Read More
For Feedback - timesbull@gmail.com
Share.
Install App