MWC 2024 : इन 5 स्मार्टफोन ने बनाई लोगों के दिलों में जगह, तकनीक और खूबियां देख आप कहेंगे -OMG!

Avatar photo

By

Jyoti Kumari


नई दिल्ली। MWC 2024 : स्पेन में हुए Mobile World Congress 2024 तो खत्म हो चुका है। लेकिन यह मोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ा दुनिया का सबसे बड़ा इवेंट एक यादगार पल बन गया है। क्योंकि इस दौरान स्मार्टफोन कंपनियों ने अपने-अपने स्मार्टफोन में ऐसे फीचर्स लेकर आई जिसे देख हर कोई दंग रह जायेगा।

अगर आपको इसके बारे में नहीं पता था तो आज यहां हम आपको पांच ऐसे स्मार्टफोन के बारे में बताएंगे जिन्होंने बाजार के अंदर काफी सारी सुर्खियां बटोरी हैं। चलिए जानते हैं।

MWC 2024 में पेश हुए अनोखी खूबियों वाले स्मार्टफोन

Motorola Bendable Phone

Motorola ने बार्सिलोना में हुए MWC 2024 के दौरान अपना बेंडेबल स्मार्टफोन भी पेश किया। जिसका कॉन्सेप्ट लोगों को बड़ा पसंद आया है। क्योंकि इसे बैंड की तरह कलाई में पहना जा सकता है। फोल्डेबल स्मार्टफोन जहां दो या तीन पार्ट में फोल्ड होते हैं। वहीं दूसरी ओर, मोटोरोला का यह फोन रोल किया जा सकता है। इस फोन की स्पेसिफिकेशन्स को लेकर ज्यादा कुछ जानकारियां सामने नहीं आई है।

HMD Fusion

Nokia ब्रांड के स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी Human Mobile Devices (HMD) ने MWC 2024 में अपनी ब्रांडिंग के साथ पहला स्मार्टफोन HMD Fusion को पेश किया है। जिसके स्पेसिफिकेशन्स अभी सामने नहीं आएं हैं। जिसमें बिल्ट-इन हार्डवेयर कनेक्टर साथ मिलेगा।

Honor Magic 6 Pro

Honor के इस न्यू लॉन्चिंग स्मार्टफोन में आपको Snapdragon 8 Gen 3 का चिपसेट साथ मिलता है। जो 3D आई ट्रेकिंग फीचर के साथ आता है। यानी फोन को आप आंखों से ही कंट्रोल कर इस्तेमाल कर सकते हैं।

Nubia Flip 5G

यह एक फोल्डेबल फोन हैं, जो मार्केट को बदलने की क्षमता रखता है। इस Nubia Flip 5G की कीमत 599 डॉलर यानी (करीब 50,000 रुपये) में पेश किया गया है। यह क्वालकॉम Snapdragon 7 Gen 1 चिपसेट के साथ आता है। जिसमें 6.9-इंच की फोल्डेबल डिस्प्ले दी गई है। इसे लोगों ने खूब पसंद किया हैं।

 

Jyoti Kumari के बारे में
Avatar photo
Jyoti Kumari ज्योति कुमारी, एक अनुभवी पत्रकार हैं। जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 5 साल हो चुके हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत TV 100 News Channel से की थी। इसके बाद इन्होंने National India News में प्रोड्यूसर और Anchor के तौर पर भी काम किया हैं। साथ ही और भी कई मीडिया चैनल्स में काम किया है। लेकिन अब पिछले 2 साल से गैजेट और एंटरटेनमेंट सेक्शन में TimesBull में अपना योगदान दे रही हैं। अगर आपको कंटेंट से रिलेटेड कोई भी शिकायत हो तो आप timesbull@gmail.Com पर ईमेल कर सकते हैं। Read More
For Feedback - timesbull@gmail.com
Share.
Install App