3 अप्रैल को भारतीय लड़कियों के दिलों पर राज करने आ रहा Motorola का बवाल फीचर्स वाला फोन, गर्ल्स बनाएगी खूब रील्स

Avatar photo

By

Priyanka Singh

नई दिल्ली। स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Motorola अपने भारतीय यूजर्स को खुश करते हुए एक नया फोन Motorola Edge 50 Pro को बहुत जल्द ही भारत में लॉन्च किया जा सकता है। कंपनी ने लॉन्चिंग से पहले एज 50 प्रो के डिज़ाइन, कलर ऑप्शन और प्रमुख विशिष्टताओं का खुलासा किया है।

Motorola Edge 50 Pro की लॉन्चिंग डेट 

कंपनी का ये फोन फ्लिपकार्ट के माध्यम से खरीदने के लिए उपलब्ध होगा। मोटोरोला एज 50 प्रो को भारत में अगले महीने 3 अप्रैल को पेश किया जायेगा। एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट में, मोटोरोला इंडिया ने पुष्टि की है कि मोटोरोला एज 50 प्रो भारत में अगले महीने एंट्री लेगा। ई-कॉमर्स साइट पर हैंडसेट की एक माइक्रोसाइट ने इसके कई फीचर्स की पुष्टि की है।

मोटोरोला एज 50 प्रो कम से कम तीन कलर ऑप्शन – काला, बैंगनी, और तीसरा क्रीम और ग्रे पैटर्न के साथ पेश किया जा सकता है। इसमें 144Hz रिफ्रेश रेट, SGS-प्रमाणित ब्लू लाइट प्रोटेक्शन के साथ 6.67-इंच 1.5K कर्व्ड pOLED डिस्प्ले होने की भी पुष्टि की गई है।

Motorola Edge 50 Pro: संभावित फीचर्स 

हैंडसेट में फोटोग्राफी के लिए ट्रिपल रियर कैमरा सिस्टम, एलईडी फ्लैश यूनिट के साथ, 50-मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर दिया जा सकता है। सिक्योरिटी के लिए फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर होगा।

Motorola Edge 50 Pro में प्रोसेसर के तौर पर स्नैपड्रैगन 7 जेन 3 SoC चिप का इस्तामल किया जा सकता है। फोन 12GB रैम के साथ आ सकता है। ऐसा कहा जाता है कि इसमें 4,500mAh की बैटरी होगी, जो 125W वायर्ड और 50W वायरलेस फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन की कीमत कितनी होगी इसकी जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है। इसके लिए आपको थोड़ा और इंतजार करना होगा।

यदि आप लॉन्चिंग डेट तक इंतजार नहीं कर सकते हैं और आपको अभी तुरंत Motorola का कोई फोन खरीदना है, तो आप फ्लिपकार्ट या फिर अमेजन इंडिया की वेबसाइट खरीदारी कर सकते हैं। यहां हमेशा कोई ना कोई ऑफर चलता ही रहता है, जिसका आप फायदा उठाकर कम दाम में बढ़िया फोन खरीद सकते हैं।

Priyanka Singh के बारे में
Avatar photo
Priyanka Singh 8 साल से मीडिया क्षेत्र से जुड़ी प्रियंका सिंह इस समय Timesbull.com को अपने कार्यों से योगदान दे रही हैं। जिसमें इन्होंने (क्राइम, देश-विदेश,शिक्षा,लाइफस्टाइल,मनोरंजन,गैजेट्स इत्यादि) बीट पर काम किया। इनके लेखनी को Timesbull.com पाठकों ने काफी पसंद भी किया। एक छोटे संस्थान से शुरुआत करने वाली प्रियंका सिंह अपने करियर में साल 2016 में राजस्थान पत्रिका से जुड़ी। इन्होंने 2 साल तक राजस्थान पत्रिका को अपनी सेवा प्रदान की। तत्पश्चात इनका सफर 2018 में इंडिया डॉट कॉम की तरफ बढ़ चला। यहां प्रियंका सिंह ने लेखनी के साथ - साथ वीडियो कार्य क्षेत्र में भी कार्य किया। फिर इनका सफर आगे बढ़ा 2021 की तरफ, जहां इन्होंने न्यूज 24 डिजिटल प्लेटफॉर्म के साथ काम शुरू किया। फिर प्रियंका सिंह Timesbull.com के साथ जुड़ी। प्रियंका ने हर बीट से जुड़े कंटेट पर काम किया है। Read More
For Feedback - timesbull@gmail.com
Share.
Install App