15 फरवरी को भारत आ रहा Moto का लग्जरी फीचर्स और कड़क कैमरा क्वालिटी वाला सस्ता फोन

Avatar photo

By

Priyanka Singh

नई दिल्ली। स्मार्टफोन निर्माता कपनी मोटोरोला अपने भारतीय ग्राहकों के लिए अगले हफ्ते भारतीय मार्केट में एक नया हैंडसेट Moto G04 को लॉन्च करने के लिए तैयार है। कंपनी ने शुक्रवार को अपने सोशल मीडिया हैंडल के जरिए इसका खुलासा किया।

Moto G04 में 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.6-इंच डिस्प्ले दिया जायेगा। इसके अलावा फोन में Unisoc T606 SoC चिप, 6GB रैम और 128GB स्टोरेज और 5,000mAh की बैटरी दी जा सकती है। लॉन्च होने के बाद हैंडसेट को फ्लिकार्ट के माध्यम से ब्रिकी के लिए उपलब्ध होगा।

Moto G04: संभावित फीचर्स 

स्मार्टफोन निर्माता ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट के माध्यम से घोषणा की है कि मोटो जी04 को भारत में 15 फरवरी को पेश किया जायेगा। हैंडसेट को चार कलर ऑप्शन काला, नीला, हरा और नारंगी के साथ पेश किया जा सकता है।

इसकी बिक्री फ्लिपकार्ट के माध्यम से होने की पुष्टि हो गई है। ई-कॉमर्स वेबसाइट ने अपनी वेबसाइट पर स्मार्टफोन के डिजाइन और प्रमुख विशिष्टताओं का खुलासा किया है।

फ्लिपकार्ट माइक्रोसाइट के मुताबिक, फोन एंड्रॉइड 14 पर चलेगा और इसमें 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.6-इंच डिस्प्ले दिया जायेगा। हैंडसेट में प्रोसेसर के तौर पर Unisoc T606 SoC चिप का इस्तामल किया जा सकता है। फोन दो रैम और स्टोरेज ऑप्शन – 4GB+64GB और 8GB+128GB के साथ आएगा। वर्चुअल रैम फीचर के साथ, ऑनबोर्ड मेमोरी को 16GB तक बढ़ाया जा सकता है।

मोटो जी04 स्मार्टफोन में फोटोग्राफी के लिए एलईडी फ्लैश के साथ 16 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया जा सकता है। फोन में 10W चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी दी जा सकती है। इसमें डॉल्बी एटमॉस-एन्हांस्ड स्पीकर शामिल होंगे और मोटाई 7.99 मिमी होगी। इसका वजन 178.89 ग्राम हो सकता है।

Moto G04 स्मार्टफोन पहले से ही चुनिंदा ग्लोबल मार्केट में उपलब्ध है। हैंडसेट यूरोप में बेस 4GB + 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत EUR 119 (लगभग 10,600 रुपये) है। भारत में फोन की कीमत कितनी होगी इसकी जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है।

Priyanka Singh के बारे में
Avatar photo
Priyanka Singh 8 साल से मीडिया क्षेत्र से जुड़ी प्रियंका सिंह इस समय Timesbull.com को अपने कार्यों से योगदान दे रही हैं। जिसमें इन्होंने (क्राइम, देश-विदेश,शिक्षा,लाइफस्टाइल,मनोरंजन,गैजेट्स इत्यादि) बीट पर काम किया। इनके लेखनी को Timesbull.com पाठकों ने काफी पसंद भी किया। एक छोटे संस्थान से शुरुआत करने वाली प्रियंका सिंह अपने करियर में साल 2016 में राजस्थान पत्रिका से जुड़ी। इन्होंने 2 साल तक राजस्थान पत्रिका को अपनी सेवा प्रदान की। तत्पश्चात इनका सफर 2018 में इंडिया डॉट कॉम की तरफ बढ़ चला। यहां प्रियंका सिंह ने लेखनी के साथ - साथ वीडियो कार्य क्षेत्र में भी कार्य किया। फिर इनका सफर आगे बढ़ा 2021 की तरफ, जहां इन्होंने न्यूज 24 डिजिटल प्लेटफॉर्म के साथ काम शुरू किया। फिर प्रियंका सिंह Timesbull.com के साथ जुड़ी। प्रियंका ने हर बीट से जुड़े कंटेट पर काम किया है। Read More
For Feedback - [email protected]
Share.
Install App