नई दिल्ली: बोट (boAt) ब्रांड ने अपनी सस्ती स्मार्टवॉच boAt Lunar Comet को लॉन्च किया है। इसकी कीमत 1300 रुपये से भी कम रखी गई है। इसमें कई जबरदस्त फीचर्स देखने को मिलते हैं। एक तरह से कहा जाए तो ये कमाल की स्मार्ट वॉच है। यह धूल और मिटटी से भी कोई फर्क नहीं पड़ता है। आइए इस स्मार्टवॉच की कीमत और फीचर्स के बारे में डिटेल में जानते हैं।
इसे भी पढ़ें- Indian Railways: नवरात्रि से पहले भारतीय रेलवे ने दिया मुसाफिरों को बड़ा तोहफा, सीट मिलने में नहीं होगी कोई दिक्कत
boAt Lunar Comet की खूबियां
इस नई boAt Lunar Comet वॉच में 240×240 पिक्सल रेजोल्यूशनऔर 500 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ 1.39-इंच डिस्प्ले के साथ गोल डायल देखने को मिलता है। इसमें एक फंक्शनल क्राउन भी मिलता है। यह डिस्प्ले सिलिकॉन या मैटेलिक स्ट्रैप के साथ आती है।
boAt Lunar Comet Features
इसमें ढ़ेर सारे फीचर्स मिलते हैं। यह 100 से ज्यादा वॉचफेस का सपोर्ट करती है। इसमें बिल्ट-इन माइक्रोफोन और स्पीकर मिलता है। वहीं इस स्मार्टवॉच में हार्ट रेट मॉनिटरिंग, SpO2 मॉनिटरिंग पीरियड ट्रैकर, स्लीप मॉनिटरिंग जैसे वेलनेस फीचर्स दिए गए हैं। साथ में कैमरा और म्यूजिक कंट्रोल, फाइंड माय फोन, IP67 वॉटर और डस्ट रेजिस्टेंट और बहुत सारे फीचर्स दिए गए हैं। इसके खास फीचर्स में एक वेक जेस्चर है, जो यूजर के हाथ उठाने पर डिस्प्ले को एक्टिव कर देता है। इसमें एक हैंड्स-फ्री जेस्चर है, इसलिए आपको कोई बटन दबाने की जरूरत नहीं होगी।
इसे भी पढ़ें- LPG Price: 1 अक्टूबर से घरेलू सिलेंडर की कीमतों में बड़ा बदलाव, पढ़ें पूरी डिटेल
boAt Lunar Comet Price and Availibility
ग्राहक boAt Lunar Comet स्मार्टवॉच को कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट और अमेजन पर केवल 1,299 रुपये की कीमत पर खरीद सकेंगे। आप इसे 30 सितंबर 2023 से खरीद पाएंगे। यह स्मार्टवॉच एक्टिव ब्लैक, डीप पर्पल, ऑलिव ग्रीन, रॉयल ऑरेंज और मेटल ग्रे (मेटालिक स्ट्रैप) जैसे कलर ऑप्शन में उपलब्ध है।