नई दिल्ली: Geyser Buying Tips: अगर आप सर्दियों के लिए कोई गीजर खरीदना चाहते हैं तो उससे पहले आपको कुछ खास चीजों का जरूर ध्यान देना चाहिए। ताकि इससे आपका कोई भी नुकसान ना हो सकें। इसलिए कोई भी गीजर खरीदने से पहले उसकी कंपनी उसके स्मार्ट फीचर, कैपेसिटी आदि जरूरी चीजों पर जरूर ध्यान दें। वैसे तो आजकल मार्केट में कई तरह के गीजर उपलब्ध है तो चलिए आपको बताते हैं किन चीजों का खास ख्याल रखना चाहिए वरना आपको नुकसान उठाना पड़ सकता हैं।
1. इलेक्ट्रिक या गैस गीजर
अगर आप ऐसी जगह रहते हैं जहां इलेक्ट्रिसिटी बहुत कम आती है तो आपके लिए LPG या सोलर वॉटर हीटर बेहतर है। वहीं अगर आपके घर सूरज की सीधी किरने आती है तो आप सोलर गीज़र लगवा सकते हैं। सोलर वॉटर हीटर ज्यादा जगह घेरता है अगर आपके पास ज्यादा जगह नहीं है तो इसे ना लगवाएं।
2. कैपिसिटी इतनी हो
अगर आपके घर में 3 या इससे ज्यादा सदस्य रहते हैं तो आपके लिए 20 लीटर की कैपिसिटी वाला गीज़र ठीक है। इसमें एक बार पानी गर्म करने के बाद 2 या 3 लोग आराम से इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे ज्यादा लोगों के आपको दोबारा पानी को गर्म करना होगा, जिससे आपकी इलेक्ट्रिसिटी खर्च होगी।
3. सेफ्टी है जरूरी
गीज़र खरीदते समय सेफ्टी का रखना चाहिए यानी जब भी आप कोई गीजर खरीदे तो उसमें ग्लास लाइन की कोचिंग होनी चाहिए अंदर से जंग लग नहीं होना चाहिए वरना इसके मेंटेनेंस में काफी खर्च आता है। वहीं घर का टैंक स्टेनलेस स्टील का होना चाहिए। मैं ऑटो ऑफ का फीचर होना चाहिए ताकि कभी आप इसे बंद करना भूल जाए तो वह अपने आप ही बंद हो जाए।
5. स्टार रेटिंग जरूर देखें
वही किसी भी गीजर खरीदते समय उसकी स्टार रेटिंग जरूर देखें। ऐसा कहा जाता है 4 या 5 स्टार रेटिंग वाले गीज़र ज्यादा बिजली बचाते हैं, जो महंगे जरूर होते हैं।
6. शेप देखें
अगर गीज़र बाथरूम में लगवाना है तो बाथरूम के साइज के हिसाब से गीज़र का साइज खरीदें। आपको बाथरूम या किचन ही छत की ऊंचाई के हिसाब से वर्टिकल, हॉरिजॉन्टल और स्क्वेयर शेप का गीज़र खरीदें।
7. स्मार्ट फीचर
आजकल गीज़र में स्मार्ट फीचर भी काफी दिए जा रहे हैं। ये न केवल समय की बचत करते हैं कि बल्कि गीज़र का इस्तेमाल करना भी काफी आसान हो जाता है। इसलिए ऐसा गीज़र खरीदें जिसमें स्मार्ट फीचर दिए गए हो।