नई दिल्ली: Amazon Discount Offer: क्या आप किसी कम कीमत में 5G स्मार्टफोन खरीदने की तलाश में है तो आपको Amazon 5G स्टोर की तरफ से एक बढ़िया ऑफर दिया जा रहा है, जहां आप डिस्काउंट के साथ स्मार्टफोन को खरीद सकते हैं। लेकिन अगर आपका बजट 15 से ₹20000 के बीच का है तो आप OnePlus और Samsung जैसे स्मार्टफोन का फायदा उठा सकते हैं। जिसमें आपको बंपर डिस्काउंट के साथ बेहतरीन फीचर्स का भी लाभ देखने को मिलेगा। तो चलिए आपको इसके बारे में बताते हैं।
OnePlus Nord CE 2 Lite Specifications Or offers
इस डिवाइस में आपको 6.43 इंच की फुल एचडी प्लस एलसीडी डिस्प्ले मिलती है। जिसका 1080 x 2412 के पिक्सल रेजोल्यूशन है। जिसमें आपको रिफ्रेश रेट 120Hz का सपोर्ट मिलता है। जो एंड्रॉयड 12 के आधार पर काम करती है। इसके अलावा आपको इसमें ऑक्टा कोर क्वालकॉम स्नैपड्रेगन 695 का प्रोसेसर मिलता है। वहीं इसमें दो स्टोरेज और रैम के वेरिएंट मिलते है पहला 6GB/ 128GB स्टोरेज, दूसरा 8GB RAM/ 128GB में उपलब्ध है। इसमें आपको 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और फ्रंट में सेल्फी के लिए 16 मेगापिक्सल का कैमरा मिलता है। साथ ही इसमें 5000mAh की तगड़ी बैटरी मिलती है।
बात करें इसके ऑफर्स की तो आप इस मोबाइल को 18,999 रूपये में खरीद सकते हैं। जिसमें आपको 500 रूपये का डिस्काउंट कूपन और 5 परसेंट का कैशबैक भी दिया जा रहा है। इसके साथ ही आपको 17,600 रूपये का एक्सचेंज ऑफर भी दिया जा रहा है। साथ ही आपको 6 महीने तक के लिए Spotify premium का लाभ भी मिल रहा है जिसका आप फायदा उठा सकते हैं।
Samsung Galaxy M33 Offer or Features
इस फोन के ऑफर्स की बात करें तो आप इस फोन को ₹24999 की जगह ₹17,999 में खरीद सकते हैं। अमेज़न से इस फोन पर 128GB के स्टोरेज वेरिएंट पर 2 हजार रुपए का डिस्काउंट कूपन मिल रहा है। वहीं इस फोन को खरीदने के लिए अगर आप ICICI बैंक कार्ड से पेमेंट करने पर 5 परसेंट का कैशबैक मिल रहा है। इसके साथ ही इसमें 16,700 रूपये तक कम किया जा सकता है। इससे आप इसकी कीमत को कम में खरीद सकते हैं।
इसके फीचर्स की बात करें तो आपको 6.6 इंच का डिस्प्ले मिल रहा है इसके साथ ही डिस्प्ले की सुरक्षा के लिए गोरिल्ला ग्लास 5 का प्रोटेक्शन भी मिल रहा है। इसमें आपको चार कैमरे दिए गए है। जिसका प्राइमरी कैमरा 50MP का दिया गया है। इसके साथ ही 6000एमएएच की बैटरी भी मिल रही है। प्रोसेसर के तौर पर इसमें exynos 1280 का चिपसेट दिया गया है।