नई दिल्ली: आज के समय ऑनलाइन स्कैम (Online Scam) के मामले काफी ज्यादा हो रहे हैं। अब लोगों को स्कैमर्स नए-नए तरीकों से ठग रहे हैं। अब स्कैमर्स प्यार का ढोंग करके लोगों को ठग रहे हैं। देखा जाए तो टिंडर, हिंग, बम्बल जसे कई प्लेटफॉर्म्स मौजूद हैं, जिनके लाखों यूजर्स हैं। यहां पर लोग एक रोमांटिक पार्टनर की तलाश करते हैं। ऐसे ही फेसबुक पर एक डेटिंग फीचर है, जिसका इस्तेमाल करके लोग अजनबी से बात करते हैं। इनमें से कुछ फेक अकाउंट बनाकर ठग लेते हैं। अभी ऐसी ही एक घटना सामने आई।
इसे भी पढ़ें- जेल जाएंगे अखिलेश और शिवपाल यादव, ओमप्रकाश राजभर का बड़ा बयान, आगे जानें
Woman loses life savings to Facebook boyfriend
मिडिया खबरों के मुताबिक, अमेरिका के मैसाचुसेट्स की रहने वाली महिला ने अपनी सारी कमाई गंवा दी। उसकी एक लड़के से ऑनलाइन मुलाकात हुई और इसके बाद उसपर भरोसा कर लिया। दोनों की मुलाकात हुई और रिश्ते की भी शुरुआत हो गई। महिला ने अपना ऐलिस रखा। ऐलिस ने NBC10 को बताया कि वो शख्स ईमानदार और काफी शानदार लग रहा था और उसने लड़की के साथ कुछ बुरा नहीं किया था।
मैसेज से होती थी बातचीत
महिला ने बताया कि, फोन पर बात करते हुए या टेस्टिंग के वक्त भी आप सोचते हैं कि जो चल रहा है वो सबसे अच्छा है। उस लड़के ने महिला के साथ कई बार वीडियो कॉल पर भी बात की, जिससे महिला को शख्स पर भरोसा ही गया।
इसके बाद 4 से 5 महीने तक बातचीत करने के बाद लड़के ने लड़की से कई कारणों से पैसे मांगने शुर कर दिए। लड़की लगातार पैसे ट्रांसफर करती रही और वो जान नहीं पाई कि उसके साथ धोखाधड़ी हुई है। उस लड़के ने ऐलिस से कहा की वो उससे मिलने अमेरिका आने वाला है। पर बाद में उसने ऐलिस से कहा कि वो कार एक्सीडेंट में घायल हो गया हैा रु अस्पातल में भर्ती हो गया हो।
इसे भी पढ़ें- लद्दाख की ठंडी हो या थार की गर्मी, सभी के लिए बेस्ट है ये 5 Adventure Bikes
ऐलिस ने कहा इसके बाद उसको महसूस हुआ कि उसके साथ धोखधड़ी हुई है। काश आगरा मुझे दो हफ्ते पहले पता चलता तो काफी पैसे बच जाते।