Bhojpuri hot dance : भोजपुरी सिनेमा में इन दिनों एक से बढ़कर एक कलाकार देखने को मिल रहे हैं। जो अपनी अदाकारी से हर किसी का दिल जीतने का माद्दा रखते हैं। खेसारी लाल यादव और प्रदीप पांडे चिंटू अरविंद अकेला कल्लू ऐसे नाम हैं जो इन दिनों काफी तेजी से ऊपर उठ रहे हैं। यह तीनों ही भोजपुरी इंडस्ट्री में नए नाम है। लेकिन अगर हम पुराने अभिनेता के बारे में बात करें तो पुराने अभिनेताओं ने आज भी भोजपुरी इंडस्ट्री में अपनी पकड़ बना रखी है।
उनके चाहने वाले उनके प्रशंसक आज भी उन्हें देखना पसंद करते हैं। भोजपुरी इंडस्ट्री की बात निकले और सदाबहार अभिनेता दिनेश लाल यादव (Dinesh Lal Yadav) निरहुआ की बात ना हो ऐसा हो ही नहीं सकता। दिनेश लाल यादव (Nirahua) भोजपुरी फिल्मों में इस तरह से अदाकारी करते हैं कि लोगों को सब रियल लगता है।
दिनेश लाल यादव निरहुआ (Dinesh Lal Yadav) और अभिनेत्री यामिनी सिंह (Yamini Singh) का एक भोजपुरी गाना यूट्यूब पर ट्रेंड कर रहा है। लोगों को यामिनी सिंह और दिनेश लाल का रोमांस काफी पसंद आ रहा है। दोनों एक दूसरे के साथ काफी कंफर्टेबल नजर आ रहे हैं। दोनों का रोमांच लोगों की सांसे रोक दे रहा है।
इन दोनों का जो गाना वायरल हो रहा है उस गाने का नाम है, ‘फेल हो गईल माथा’। यह गाना दिनेश लाल की फिल्म से लिया गया है। यह फिल्म एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म थी। फिल्म के अंदर दिनेश लाल यादव और यामिनी सिंह के अलावा और भी कई महत्वपूर्ण भोजपुरी कलाकार देखने को मिले।
इन सभी कलाकारों ने अपनी मेहनत से फिल्म को जानदार और शानदार बनाने में कोई कमी नहीं छोड़ी है। हालांकि वायरल होने वाले इस गाने की व्यूज के बारे में बात करें तो इस गाने को अब तक 77 लाख लोगों ने देख लिया है और यह गाना आज से सिर्फ 1 साल पहले ही भोजपुरी यूट्यूब चैनल भोजपुरी एचडी फिल्म पर पोस्ट किया गया है।