नई दिल्ली : बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर (Anil Kapoor) की बेटी अभिनेत्री सोनम कपूर (Sonam Kapoor) बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत अभिनेत्री में से एक है। अनिल कपूर और सुनीता कपूर की बेटी सोनम कपूर ने अपने करियर की शुरुआत संजय लीला भंसाली की फिल्म ब्लैक में असिस्टेंट डायरेक्टर के रूप में की थी। 2007 में सोनम कपूर (Sonam Kapoor) को पहली बार फिल्म में देखा गया था उन्होंने रणबीर कपूर के साथ फिल्म सांवरिया से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था।
इसके बाद वह लगातार फिल्मों में नजर आती रही। वर्ष 2016 में उन्होंने थ्रिलर फिल्म नीरजा के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार जीता था। लेकिन सोनम कपूर की प्रोफेशनल जिंदगी के अलावा उनकी निजी जिंदगी में कई बुरे दिन ऐसे आए हैं जो शायद कोई बताना भी ना चाहे। लेकिन सोनम कपूर की प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ उनकी निजी जिंदगी में भी कई बुरे दिन आए हैं। जो शायद अभिनेत्री किसी को बताना भी ना चाहे।
सोनम कपूर अपनी खूबसूरती के लिए भी काफी मशहूर है। एक इंटरव्यू के दौरान सोनम कपूर ने अपने बचपन से जुड़ा हुआ एक किस्सा सुनाया था। जिसमें उन्होंने बताया था कि एक बार उनके साथ यौन शोषण हुआ है। इस बात का खुलासा उन्होंने बॉलीवुड अभिनेत्री विद्या बालन, अनुष्का शर्मा, राधिका आप्टे, आलिया भट्ट के सामने किया था।
उन्होंने इस बारे में बात की कि हर एक महिलाओं को रोजाना किसी तरह की छेड़छाड़ का सामना करना पड़ता है। सोनम ने उस घटना को याद किया जब वह महज 13 साल की थी। और उस समय एक आदमी ने उनके साथ छेड़छाड़ की थी। सोनम ने कहा कि बचपन में हर कोई किसी न किसी तरह के यौन शोषण का सामना करता है। मैं जानती हूं कि जब मैं बच्ची थी तो मेरे साथ छेड़छाड़ हुई थी और यह काफी दर्दनाक था।
इस हादसे के बाद मैंने इसके बारे में 2 साल या 3 साल तक किसी से बात नहीं की थी आज भी मुझसे यह घटना बहुत अच्छी तरह याद है। उन्होंने बताया कि यह घटना उनके साथ मुंबई में हुई थी। जहां वह अपने दोस्तों के साथ फिल्म देखने गई थी। जैसे ही वह और उनकी दोस्त नाश्ता लेने के लिए बाहर निकले तो एक आदमी पीछे से आया और उनके ब्रेस्ट पकड़ लिए। मैं कांपने लगी और रोने लगी मुझे नहीं पता था कि मेरे साथ क्या हो रहा है और मैं वही रोने लगी।