नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर हमेशा ही किसी खबरों में बनीं रहती हैं। एक्ट्रेस को हमेशा ही पैपराजी द्वारा स्पॉट भी किया जाता है। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर भी काफी ही एक्टिव रहती हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर अपने चाहने वालों के लिए आये दिन खुद से जुडी चीजें शेयर भी करती रहती हैं।
इन दिनों एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर एक बार फिर से चर्चा का विषय बनी हुईं हैं। बॉलीवुड स्टार्स अपने लव अफेयर्स के लिए काफी मशहूर है। आये दिन किसी न किसी के अफेयर की खबरें सामने आती ही रहती है। जाह्नवी कपूर पिछले काफी लंबे वक्त से शिखर पहारिया संग अपने रिश्ते को लेकर खबरों में बनी हुई हैं।
एक्ट्रेस ने कॉफी विद करण में शिखर पहारिया की जमकर तारीफें भी की थी। एक्ट्रेस ने कहां था कि शिखर शुरुआत से ही मेरे और मेरी फैमिली के साथ हमेशा ही खड़े रहे हैं। वो हमारी फॅमिली का हमेशा ही साथ देते हैं।
View this post on Instagram
शिखर को कभी मुझसे कुछ नहीं चाहिए था. वो बस मेरे साथ खड़े रहे थे इतना ही नहीं उन्होंने मेरे ऊपर कभी कोई दबाव भी नहीं डाला। एक्ट्रेस की इन बातों को सुनकर यह तो तय है कि जाह्नवी कपूर शिखर पहारिया से काफी क्लोज हैं।
सारा तेंदुलकर ने शिखर संग की थी पार्टी
अभी हाल ही में सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर को शिखर पहारिया के साथ एक ही गाडी में स्पॉट किया गया था। दोनों को एक साथ देखकर फैंस के मन में तरह – तरह के सवाल उठने शुरू हो गए थे। सारा और शिखर का वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल होते हुए देखने को मिला था।
जाहन्वी ने उठाया ऐसा कदम
अब मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो जाहन्वी कपूर ने सारा को इंस्टाग्राम पर अनफ्रेंड कर दिया गया है। फैंस का यह कहना है कि जाहन्वी को सारा और शिखर का एक साथ घूमना पसंद नहीं आया है, यहीं वजह है कि उन्होंने सारा को अनफ्रेंड कर दिया है।
View this post on Instagram
कुछ समय पहले तक तो एक्ट्रेस सारा को इंस्टाग्राम पर फॉलो करती थी। इतना ही नहीं कुछ समय पहले जाहन्वी ने सारा की फोटो भी लाइक की थी। क्या सच में जाहन्वी ने सोशल मीडिया पर सारा से दूरी बना ली है या यह सिर्फ एक लोगों की गलतफैमी है यह तो आने वाले वक्त में ही पता चलेगा।
View this post on Instagram
वहीं जाह्नवी कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें तो उनके पास अभी कई फिल्में हैं। एक्ट्रेस बहुत जल्द ही जूनियर एनटीआर के साथ साउथ फिल्म देवरा में नजर आने वाली हैं। जाह्नवी कपूर राजकुमार राव संग मिस्टर एंड मिसेस माही’ में भी नजर आएगी।