नई दिल्ली : उर्फी जावेद (Urfi Javed) फैशन की दुनिया का एक ऐसा नाम बन गया है। जिसे देखना अब लोगों को पसंद आने लगा है। जावेद हमेशा ही अपने फैशन से हर किसी को हैरान करती रहती हैं। उर्फी जावेद (Urfi Javed) हमेशा ही एक ऐसा फैशन फॉलो करती हैं जो लोगों के बीच चर्चा का विषय बन जाता है। उनका फैशन देखकर हर किसी के होश उड़ जाते हैं।
अपने बालों को गुलाबी रंग में रंगा कर अभिनेत्री हर दिन एक से बढ़कर एक अंदाज में कैमरे के सामने आती है। इस बार उर्फी जावेद (Urfi Javed) ने गुलाबी बालों में गजरा लगा मेहंदी कलर की बिकनी पहन शीशे के सामने कुछ ऐसे पोज दिए है। जो लोगों का होश उड़ा रहे हैं। उन्हें देखने के बाद लोग अपने होश खो रहे हैं।
View this post on Instagram
उर्फी जावेद लोगों को हैरान करने का कोई मौका नहीं छोड़ती है। लेकिन इस बार उन्होंने एक अजब सी बिकनी पहनकर हर किसी को हैरान कर दिया है। लेटेस्ट तस्वीरों में जावेद एक मेहंदी कलर की बिकनी पहनकर कुर्सी पर बैठे हुए फल खाते हुए नजर आ रही हैं। इसके बाद वह शीशे के सामने खड़े होकर अपने गुलाबी बालों में लगा हुआ कजरा कंधों पर लटका कर पॉज दे रही है।
अभिनेत्री जावेद के काम के बारे में बात करें तो पिछले दिनों यह खबर सामने आई थी कि वह फिल्म निर्माता एकता कपूर की फिल्म लव सेक्स और धोखा 2 में नजर आने वाली है। वही पिछले दिनों अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम पर एक सूट का वीडियो पोस्ट किया था।
जिसके बैकग्राउंड में LSD का म्यूजिक बज रहा था। जिसके बाद लोगों ने इस खबर को पक्का मान लिया है कि वह एकता कपूर की फिल्म लव सेक्स और धोखा 2 में नजर आने वाली है। और इस फिल्म से अपना बॉलीवुड डेब्यू कर रही है। वह कई टीवी शो में काम कर चुकी हैं।