नई दिल्ली : बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर की बेटी अभिनेत्री सोनम कपूर (Sonam Kapoor) अपने फैशन सेंस के लिए जानी जाती है। अभिनेत्री ना सिर्फ खूबसूरत है बल्कि अपने बेबाक अंदाज के लिए भी मशहूर है। कुछ दिनों पहले ही उन्होंने बचपन में अपने साथ हुए हैरेसमेंट का खुलासा किया था। अब अभिनेत्री अपनी पोस्ट से एक बार फिर से चर्चा में आ चुकी है। दरअसल सोनम कपूर (Sonam Kapoor) अपने पति के साथ रोमांस फरमा रही है।
सोनम कपूर (Sonam Kapoor) के पति बिजनेसमैन आनंद आहूजा (Anand Ahuja) ने 29 जुलाई को अपना 40 वा जन्मदिन मनाया। इस मौके पर सोनम कपूर ने इंस्टाग्राम पर कई पुरानी अनसीन तस्वीरें शेयर की है और अपने पति के लिए खूबसूरत सा नोट भी लिखा है। सोनम कपूर ने तस्वीरों की शानदार सीरीज शेयर की हैं। इसमें शादी से लेकर अब तक की तस्वीरें शामिल है।
View this post on Instagram
इनमें से कुछ तस्वीरों में सोनम और आनंद (Anand Ahuja) काफी रोमांटिक नजर आ रहे हैं। दोनों एक दूसरे को लिप लॉक कर रहे हैं। सोनम ने अपने बेटे का जिक्र करते हुए आनंद के लिए लिखा की हम लोग आपसे बहुत प्यार करते हैं। सोनम ने इस पोस्ट में लिखा कि हर कोई महसूस करता है कि आप कितने खास हैं। लेकिन आप कितनी मेहनत करते हैं कोई नहीं जानता।
सोनम ने जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इतनी ऊंची उड़ान भरिये कि सितारों तक पहुंचिए। सोनम ने जो तस्वीर शेयर की है उनमें से एक मैं आनंद बेटे वायु को सड़क पर चलाते हुए भी नजर आ रहे हैं। दोनों की यह तस्वीरें सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई है।
दोनों के फैंस तस्वीरों पर जबरदस्त रेस्पॉन्स दे रहे हैं और आनंद आहूजा को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए नजर आ रहे हैं। अभिनेत्री सोनम कपूर के पास इन दिनों बॉलीवुड में कुछ खास प्रोजेक्ट नहीं है। हालांकि वो खुद भी फिल्मों में इतनी ज्यादा सक्रिय नहीं रहना चाहती।