Bhojpuri hot : भोजपुरी सिनेमा तेजी से उभर रहा है। और धीरे-धीरे देश और दुनिया में अपनी पैठ बनाते जा रहा है। लोगों को भोजपुरी इंडस्ट्री की फिल्में और गाने देखना काफी पसंद आने लगा है। मुख्य रूप से इस इंडस्ट्री के गाने लोगों को काफी पसंद आते हैं। इन गानों के पसंद आने के पीछे सबसे बड़ी वजह यह है कि इन गानों में लोगों को एकदम अलग अंदाज में रोमांस देखने को मिलता है जो हर किसी के बदन में सनसनी पैदा कर देता है।
अब यह गाना लोगों को काफी पसंद आ रहा है। यह गाना जो वायरल हो रहा है इसमें गौरव झा (Gaurav Jha) और शुभी शर्मा (Shubhi sharma ) नजर आ रहे हैं। दोनों ने मिलकर ऐसा रोमांस किया है जो लोगों की नींद उड़ा रहा है। हम यहां जिस गाने के बारे में बात कर रहे हैं उस गाने का नाम है अखियां निंदिया उड़ा गईलू। अखियां से गाना फिल्म सिंदूरदान से लिया गया है।
इस गाने को अली ने अपनी आवाज दी है और म्यूजिक देने का काम मुन्ना दुबे ने किया है। इस गाने के लिरिक्स मुन्ना दुबे ने लिखे हैं। इस गाने को एक दिन पहले ही यूट्यूब चैनल भोजपुरी सिनेमा संगीत पर पोस्ट किया गया है। अपलोड होने के बाद से ही यह गाना लगातार वायरल हो रहा है और लोगों को पसंद आ रहा है।
लोग भी बार-बार गाने को देखना पसंद कर रहे हैं। भोजपुरी सिनेमा के बारे में बात करें तो इन दिनों पवन सिंह और खेसारी लाल यादव का नाम काफी तेजी से ऊपर उठ रहा है। इन दोनों कलाकारों ने भोजपुरी सिनेमा को काफी योगदान दिया है।
https://www.youtube.com/watch?v=KHjQsuGM9rQ
इन दोनों की योगदान से ही भोजपुरी इंडस्ट्री इतनी तेजी से ऊपर उठी है। हालांकि कुछ दिनों पहले तक पवन सिंह और खेसारी लाल के बीच दुश्मनी थी। लेकिन हाल ही में कुछ दिनों पहले एक इवेंट के दौरान भोजपुरी अभिनेता और बीजेपी सांसद रवि किशन ने दोनों के बीच में दूरिया खत्म कर एक बार फिर से दोनों के बीच दोस्ती कायम कर दी है।