नई दिल्ली : बॉलीवुड स्टार की लव लाइफ किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं रहती है। बॉलीवुड में ऐसी कई अभिनेत्रियां मौजूद है। जिन्होंने अपनी फिल्मों के दौरान अपने सह-कलाकार से प्यार किया और बाद में शादी के बंधन में भी बंधी। लेकिन दूसरी तरफ बॉलीवुड में ऐसी कई एक्ट्रेस है जो अपने फेन्स पर दिल हार बैठी थी।
इस लिस्ट में ऐसी कई एक्ट्रेस है जिन्होंने अपनी सहेली के पति से ही शादी कर डाली। इस लिस्ट में सबसे पहले नाम आता है। बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) का। शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) पर अपनी दोस्त को धोखा देने का आरोप लगा है। दरअसल कई खबरें हैं जो दावा करती है कि उन्होंने अपनी दोस्त के पति के साथ शादी की है। उन्होंने अपनी सहेली को ही अपना सौतन बना लिया है।
इस लिस्ट में दूसरा नाम शामिल होता है अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा की छोटी बहन अमृता अरोड़ा (Amrita Arora) का। अमृता अरोड़ा पर भी सहेली को धोखा देने का आरोप है। कहते हैं कि मलाइका अरोड़ा की बहन ने अपनी पक्की दोस्त के पति को जीवनसाथी बनाया और उसका घर तोड़ दिया। मशहूर टीवी अभिनेत्री सोनिया कपूर और हिमेश रेशमिया की पहली पत्नी कोमल काफी अच्छे दोस्त हुआ करते थे।
Maruti Suzuki Swift 2024: Booking, features, launch date and price
2024 Bajaj Pulsar 125: Powerful bike with powerful updates!
मगर एक्ट्रेस हिमेश रेशमिया से प्यार करने लगी। इन दोनों ने सभी को हैरान करते हुए वर्ष 2018 में शादी कर ली। वही हिमेश ने अपनी पहली पत्नी कोमल को वर्ष 2017 में ही तलाक दे दिया था। वहीं अभिनेत्री श्रीदेवी का नाम भी इस लिस्ट में शामिल होता है।
श्रीदेवी (Shree Devi) बोनी कपूर की पहली पत्नी मोना कपूर की काफी अच्छी दोस्त हुआ करती थी। लेकिन बाद में वह बोनी कपूर के प्यार में इतना टूट गई थी उन्होंने अपनी सहेली को धोखा देकर बोनी कपूर से शादी कर ली। आज बोनी कपूर की दोनों ही पत्नियां इस दुनिया में नहीं है।