नई दिल्ली : बॉलीवुड अभिनेत्री गायत्री जोशी (Gayatri Joshi ) के बारे में आज बहुत कम लोग जानते हैं। लेकिन एक समय ऐसा था जब गायत्री जोशी (Gayatri Joshi ) बॉलीवुड इंडस्ट्री की एक शानदार अदाकारा हुआ करती थी। हालांकि उन्होंने इंडस्ट्री में ज्यादा लंबे समय तक काम नहीं किया और सिर्फ कुछ फिल्मी के बाद बॉलीवुड इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया। उनका बॉलीवुड डेब्यू काफी शानदार रहा था, क्योंकि उनका ड्रीम डेब्यू किसी और के साथ नहीं बल्कि किंग खान शाहरुख खान (Shahrukh Khan) के साथ हुआ था।
यह फिल्म थी स्वदेश (Swadesh)। इस फिल्म का डायरेक्शन किया था आशुतोष गोवारीकर ने। मगर इस फिल्म के बाद गायत्री ने हर किसी को हैरान कर दिया था। क्योंकि उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री छोड़ने का फैसला ले लिया था। इसके बाद उन्होंने अमीर बिजनेसमैन विकास ओबेरॉय से शादी कर ली थी। अब हाल ही में गायत्री अपने पति की नेटवर्थ की वजह से सुर्खियों में बनी हुई है।
गायत्री जोशी का जन्म 1977 में नागपुर में हुआ था और उन्होंने अपने कॉलेज के दिनों के दौरान मॉडलिंग करियर की शुरुआत की थी। शाहरुख खान के साथ अपने करियर की शुरुआत करने से पहले वह गोदरेज, एलजी फोन, बॉम्बेडाइंग , सनसिल्क और फिलिप्स जैसे ब्रांड का चेहरा हुआ करती थी। गायत्री जोशी अपने समय की सबसे मशहूर और लोकप्रिय मॉडल हुआ करती थी।
उन्होंने वर्ष 1999 मिस इंडिया में भाग लिया था और 5 फाइनलिस्ट में से एक रही थी। इसके अगले साल ही उन्होंने मिस इंडिया इंटरनेशनल का ताज पहना और जापान में मिस इंटरनेशनल 2000 में देश का प्रतिनिधित्व करते हुए दिखाई दी। शाहरुख खान और गायत्री जोशी की फिल्में स्वदेश वर्ष 2004 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में शाहरुख खान एक NRI नासा इंजीनियर की कहानी थी। जो भारत में अपनी संस्कृति की तरफ लौट रहा है।
हालांकि इस फिल्म के रिलीज होने के कुछ दिनों बाद ही गायत्री ने शादी करने का फैसला कर लिया और उन्होंने विकास ओबेरॉय के साथ शादी कर ली। आज वह मुंबई में अपने पति और दो बच्चों के साथ रहती है। गायत्री को फिल्म में काफी पसंद किया गया था। आपको बता दें कि गायत्री जोशी के हस्बैंड विकास ओबेरॉय ओबेरॉय रीयल्टी लिमिटेड के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक हैं। उनकी कंपनी का मार्केट कैप लगभग 30000 करोड़ है। 52 साल के विकास ओबेरॉय की कुल संपत्ति 3.5 बिलियन अमेरिकी डॉलर यानी 28000 करोड रुपए से अधिक है।