नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर साजिद खान (Sajid Khan) का बुधवार को निधन हो गया है। मौत की खबर सुनने के बाद इंडस्टी में सन्नाटा छाया हुआ है। 28 दिसंबर की सुबह जैसे ही यह खबर आई तो उनके चाहने वालों को जोर का झटका लगा।
फिल्म ‘मदर इंडिया’ (Mother India) में सुनील दत्त (Sunil Dutt) के बिरजू का किरदार निभाने वाले एक्टर साजिद खान बहुत ही लंबे समय से एकदम गुनाम थे। एक्टर साजिद ने 70 साल की उम्र में आखिरी सांस ली है।
एक्टर (Sajid Khan Death) के निधन की खबर उनके बेटे समीर ने लोगों तक पहुंचाई है। एक्टर केरल में रह रहे थे। साजिद खान को ‘मदर इंडिया’ के डायरेक्टर महबूब खान ने गोद लिया था। एक्टर की कैंसर से लड़ाई के बाद उनकी मृत्यु हो गई है। एक्टर कुछ समय से कैंसर से जूझ रहे थे।
समीर ने बताया कि “मेरे पिता को राजकुमार पीताम्बर राणा और सुनीता पीताम्बर ने गोद लिया था। फिल्म निर्माता मेहबूब खान ने उनका पालन-पोषण किया। वह कुछ समय से फिल्मों में सक्रिय नहीं थे और ज्यादातर परोपकार में लगे हुए थे।
वह अक्सर केरल आते थे उन्हें यहां अच्छा लगता था। उन्होंने दोबारा शादी की और यहीं बस गए थे। मदर इंडिया के बाद, जिसे ऑस्कर के लिए नामांकित किया गया था, साजिद खान ने मेहबूब खान की सन ऑफ इंडिया में अहम किरदार निभाया था।
साजिद खान का कैसा रहा जीवन?
साजिद खान मेहबूब खान की सन ऑफ इंडिया में नजर आये थे। इसके बाद उन्हें मदर इंडिया की सफलता मिली। फिल्म को अकादमी पुरस्कारों में नामांकन मिला।
इसके बाद एक्टर ने अमेरिकी टीवी शो द बिग वैली के एक एपिसोड में अभिनय किया था और संगीत शो इट्स हैपनिंग में अतिथि भूमिका भी निभाई थी। द सिंगिंग फिलीपीना, द प्रिंस, माई फनी गर्ल और आई जैसी फिल्मों में भी नजर आये थे।
गरीबी में पैदा हुआ थे साजिद खान
साजिद खान गरीब थे, उनके माता-पिता बॉम्बे में झुग्गी-झोपड़ी में रहते थे। मगर, राजकुमार पीताबंर राणा और सुनीता पीतांबर ने गोद ले लिया था। इसके साथ ही महबूब खान ने भी साजिद खान की परवरिश की थी।
झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले साजिद खान पर एक बार महबूब खान की नजर पड़ी, तो उन्होंने फिल्म ‘मदर इंडिया’ में छोटे बिरजू रोल के लिए उन्हें साइन कर लिया था। फिल्म ‘मदर इंडिया’ में नन्हे बिरजू की भूमिका में साजिद खान के रोल को खूब पसंद किया गया था।
महबूब खान ने ही उनका नाम साजिद खान रखा था।
साजिद खान को बॉलीवुड इंडस्टी में कुछ खास पहचान नहीं मिली। मगर उन्होंने इंटरनेशनल शोज और फिल्मों में काम करके काफी नाम कमाया। नॉर्थ अमेरिका से लेकर फिलिपींस और यूके में साजिद खान की एक्टिंग ने तहलका मचा दिया था।
साजिद खान महबूब खान की मौत के बाद अमेरिका चले आये थे और वहीं पर पढ़े और बस गए। साजिद खान ने दो शादियां की भी थीं। बेटे समीर ने बताया कि साजिद काफी समय से फिल्मों से दूर थे और समाज सेवा में भी लगे रहे थे।