Rani chatterjee – Khesari Lal Yadav Romance Video: भोजपुरी एक्ट्रेस रानी चटर्जी (Rani Chatterjee) और खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) की जोड़ी को दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया जाता है। इन दिनों इस जोड़ी का एक पुराना गाना सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है। इस गाने ने दर्शकों का ध्यान फिर एक बार अपनी ओर खींच लिया है। इस वीडियो में रानी चटर्जी और खेसारी लाल यादव के बीच गजब की केमिस्ट्री देखने को मिल रही है। गाने में एक्ट्रेस रानी चटर्जी ने अपनी हॉट अदाओं से खेसारी लाल यादव को मदहोश कर दिया है।
भोजपुरी गाना ‘पातर पातर पियवा के’ (Paatar Paatar Piyawa Ke) के एक बार फिर से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस गाने को दर्शकों का बेशुमार प्यार मिल रहा है। गाने के वीडियो में रानी चटर्जी ने हरी और गुलाबी साड़ी पहनकर खेसारी लाल यादव को अपने पीछे लट्टू की तरह घूमने पर मजबूर कर दिया है।
खेसारी लाल यादव और रानी पर फिल्माए गए इस गाने को WWR Hamar Bhojpuriya नाम के यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया है। इस गाने को खबर लिखें जाने तक 9,83,34,328 से अधिक बार देखा जा चुका है। आपको बता दें कि इस गाने के लिरिक्स प्यारेलाल ने लिखे हैं।
इस गाने को खेसारी लाल यादव ने कल्पना के साथ गाया है। इस फिल्म में खेसारी लाल यादव और रानी चटर्जी के साथ में विराज भट्ट और पूनम दुबे जैसे नामी सितारे भी नजर आए हैं। ये गाना भोजपुरी फिल्म JAANAM का है।
इस वीडियो से रानी चटर्जी और खेसारी लाल यादव ने इंटरनेट का तापमान एक बार फिर से बढ़ा दिया है। दोनों ही स्टार्स की सोशल मीडिया पर काफी तगड़ी फैन फॉलोविंग हैं। दोनों ही स्टार्स को आज के समय में किसी भी पहचान की जरुरत नहीं है।