नई दिल्ली : बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) इन दिनों हॉलीवुड में ज्यादा सक्रिय है। अपनी शादी के बाद से ही वह अमेरिका शिफ्ट हो चुकी है और अपने पत्नी निक के साथ रहती हैं। लेकिन पिछले कुछ दिनों से प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) बॉलीवुड के बारे में कई राज खोल रही है और इंडस्ट्री की काली सच्चाई बता रही है। उन्होंने कुछ दिनों पहले ही बताया था कि किस तरह उन्हें बॉलीवुड फिल्मों से किनारा कर दिया गया था।
उनके इस बयान पर अभिनेत्री कंगना रनौत का बयान भी सामने आया था और उन्होंने बताया था कि सब जानते हैं। वह व्यक्ति कोई और नहीं बल्कि करण जौहर है। अब इस बीच अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) एक बार फिर से अपने एक पुराने बयान के कारण विवाद का हिस्सा बन चुकी हैं। उन्होंने एक निजी वेबसाइट को एक बयान दिया था। जिसमें वहां इंडियन फिल्म इंडस्ट्री के खिलाफ बातें कर रही थी।
View this post on Instagram
विदेशी जमीन पर इस तरह बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री को बदनाम करने के लिए यूजर्स ने उन्हें जमकर ट्रोल किया है। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने वर्ष 2016 में रेड कारपेट पर वाक किया था। इसके अलावा उन्होंने टॉम हिटलिस्ट के साथ एक अवार्ड भी पेश किया था। रेड कारपेट पर उन्होंने विदेशी मीडिया के सवालों के जवाब भी दिए थे।
इस दौरान उन पर एक सवाल आया उनसे पूछा गया कि हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के बारे में आप क्या सोचते हैं। अभिनेत्री ने सवाल का जवाब देते हुए कहा कि भारतीय फिल्म इंडस्ट्री पूरी तरह से ‘बूब्स और हिप्स’ को ही हाईलाइट करती हैं।
उन्होंने हंसते हुए इसकी एक्टिंग भी की थी। उनका यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो BollyBlindsNGossip पर देखा जा सकता है। अपने इस वायरल होने वाले वीडियो में वह साफ तौर से कह रही है इंडियन फिल्म में सब कुछ ‘बूब्स और हिप्स’ के बारे में ही होता है। इसके बाद वह उस तरह से चलती भी है।