Bhojpuri hot dance : भोजपुरी इंडस्ट्री एक से बढ़कर एक कलाकारों के साथ अपनी कामयाबी का जश्न मना रही है। भोजपुरी सिनेमा इन दिनों लोगों को अपनी और काफी ज्यादा आकर्षित कर रहा है। भोजपुरी फिल्मों का अंदाज लोगों को काफी पसंद आता है। इतना ही नहीं लोग भी भोजपुरी फिल्मों और कलाकारों को दिल खोलकर अपना रहे हैं।
भोजपुरी का नशा लोगों के दिलों पर चढ़ता जा रहा है। ऐसे में अगर किसी भोजपुरी सुपरस्टार को सबसे ज्यादा पसंद किया जा रहा है तो वह नाम है प्रदीप पांडे चिंटू (Pradeep Pandey Chintu) का। प्रदीप पांडे चिंटू (Pradeep Pandey Chintu) भोजपुरी इंडस्ट्री के चमकते हुए कलाकार हैं। लोग स्क्रीन पर उन्हें देखना काफी पसंद करते हैं।
अब इन दोनों सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म यूट्यूब पर अभिनेता प्रदीप पांडे चिंटू और भोजपुरी इंडस्ट्री की खूबसूरत अभिनेत्री मोनालिसा का एक गाना काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस गाने ने और इसके अंदाज़ ने लोगों के दिलों के तार छेड़ दिए हैं। इस गाने को देखने के बाद आप भी मोनालिसा (Monalisa) के दीवाने बन जाएंगे। गाने में दोनों का अंदाज काफी निराला है।
दोनों ने स्टेज पर ही रोमांस कर डाला है। काले कलर की ड्रेस में मोनालिसा (Monalisa) हद से ज्यादा बोल्ड और खूबसूरत नजर आ रही है। वहीं प्रदीप पांडे चिंटू देसी अंदाज में नजर आ रहे हैं। हम जिस गाने के बारे में बात कर रहे हैं उसे गाने का नाम है मोतीहारा जिला खड़े-खड़े ठोक किला। यह गाना फिल्म देवरा बेल दीवाना से लिया गया है।
इस गाने को पुरुषोत्तम प्रियदर्शन और खुशबू जैन ने मिलकर गाया है। राजकुमार पांडे द्वारा इसके लिरिक्स तैयार किए गए हैं। गाने का डायरेक्शन राजकुमार पांडे का ही है। यह गाना प्रदीप पांडे और मोनालिसा के फिल्म से लिया गया है। गाना वेब म्यूजिक नाम के यूट्यूब चैनल पर पोस्ट किया गया है। इस गाने को अब तक 19 करोड़ लोगों ने देखा है और लाखों की संख्या में लोगों ने इस गाने को लाइक किया है। यह गाना 26 फरवरी 2015 को पोस्ट किया गया था।