नई दिल्ली- घोसी उपचुनाव में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने प्रत्याशी दारा सिंह के पक्ष में वोट करने की अपील करने के लिए जनसभा को संबोधित करने पहुंचे थे। यहां पर उन्होंने उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव पर निशाना साधा है। यही नहीं इससे पहले अखिलेश यादव ने भी घोसी उपचुनाव को लेकर जनसभा करते हुए मुख्यमंत्री योगी और भारतीय जनता पार्टी को निशाने पर लिया था। आइए अब आपको बताते है.. पूरा मामला
बता दे की घोसी उपचुनाव में हो रहे सियासी संग्राम के बीच सीएम योगी ने समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव पर तंज कसा है। कोरोना कल में सपा अध्यक्ष ने इंग्लैंड का टिकट करवा लिया था। बता दे सीएम योगी ने इस दौरान कांग्रेस पर भी जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा था कि कोरोना के समय कांग्रेस ने भी इटली का टिकट करवा लिया था। आप सीएम योगी के इस वार के बाद समाजवादी पार्टी के मुखिया और पूर्व सीएम अखिलेश यादव का रिएक्शन सामने आया है।
Maruti Suzuki Swift 2024: Booking, features, launch date and price
2024 Bajaj Pulsar 125: Powerful bike with powerful updates!
सीएम योगी के इस बयान पर पलटवार करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि प्रवचन सभा में घोड़ी के रुके हुए विकास यहां के बेरोजगारों के लिए काम और महंगाई की समस्या का कोई जिक्र नहीं किया गया है। सपा के पक्ष में माहौल देखकर भाजपा नेता केवल औपचारिकता सभा कर रहे हैं।
आगे उन्होंने लिखा की घोड़ी अपनी समस्याओं के समाधान के लिए सुधाकर सिंह जैसा काम करने वाला विधायक चुनेने जा रहा है। सुधाकर जो घोसी के विकास के लिए सुधा साबित होंगे।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सपा पर हमला बोलते हुए कहा सपा ने हर थानों में होने वाले जन्माष्टमी के आयोजन पर रोक लगा दी थी। लेकिन हमारी सरकार ने थानों में जन्माष्टमी मनाने के आदेश दिए।
इस दौरान सीएम योगी ने राम भक्तों पर गोली चालवणे वाली घटना का भी जिक्र किया। सीएम योगी ने सपा को घेरते हुए कहा यह राम भक्तों पर गोली चलाने वाले लोग हैं। हमारी सरकार आई तो अयोध्या में भव्य राम मंदिर बन रहा है। प्रभु श्री राम और निषाद राज की प्रतिमा का निर्माण भी डबल इंजन की सरकार में हो रहा है। इसी के साथ महाराज सुहेलदेव का भव्य स्मारक भी बहराइच में बन रहा है।