नई दिल्ली। भोजपुरी इंडस्टी (Bhojpuri Industy) के सुपरस्टार पवन सिंह को आज के समय में किसी पहचान की जरुरत नहीं है। पवन सिंह (Pawan Singh) ने भोजपुरी इंडस्टी को एक से बढ़कर एक भोजपुरी फिल्में दी हैं।
पवन सिंह ने भोजपुरी जगत की ज्यादातर अभिनेत्रियों संग काम किया है। पवन सिंह के गाने को दर्शकों द्वारा बहुत ही ज्यादा पसंद किया जाता है। भोजपुरी सॉन्ग की डिमांड दिनों – दिन बढ़ती ही चली जा रही है।
आप चाहे कितनी भी बार सुन लें, मगर दिल नहीं भरता। वैसे तो आम्रपाली की जोड़ी को निरहुआ के साथ सबसे अधिक पसंद किया जाता है, मगर इस समय आम्रपाली निरहुआ संग नहीं बल्कि पवन सिंह के साथ खूब ठुमके लगाती हुईं नजर आ रही हैं।
फिल्म ‘सत्या’ का एक गाना ‘ ‘राते दीया बुताके पिया क्या क्या किया’, एक बार फिर से यूट्यूब पर वायरल हो रहा है। इस गाने के वीडियो को पवन सिंह और आम्रपाली (Amrapali Dubey) पर फिल्माया गया है। इस गाने को लोगों ने खूब पसंद किया है।
राते दिया बुताके गाने को ताबड़तोड़ व्यूज मिले हैं। गाने को फैंस के बीच कितना पसंद किया गया, इस बात का अंदाजा आप व्यूज से ही लगा सकते हैं। भोजपुरी सॉन्ग ‘राते दिया बुता’ गाने में आम्रपाली दुबे और पवन सिंह के बीच जबरदस्त रोमांटिक केमिस्ट्री देखने को मिल रही है।
दोनों स्टार्स एक दूजे के साथ जमकर रोमांस करते हुए दिख रहे हैं। दोनों रोमांस और डांस का तड़का लगा रहे हैं। आम्रपाली अपनी डांसिंग स्टाइल से सभी को मदहोश करती हुईं दिख रही हैं।
वैसे तो आम्रपाली की जोड़ी स्क्रीन पर निरहुआ के साथ हिट मानी जाती है, लेकिन पवन सिंह के साथ भी आम्रपाली खूब धमाल मचाती हुईं नजर आ रही हैं। इस फिल्म में पवन सिंह एक गैंगस्टर की ‘सत्या’ की भूमिका में नजर आये हैं।
आपको बता दें कि इस गाने को Pawan Singh और Indu sonali ने आवाज दी हैं, जबकि गाने के बोल Sumit Singh Chandravanshi ने लिखें हैं और गाने को संगीत से सजाया है Chhote Baba ने। गीत के बोल कुछ इस तरह से हैं, ‘जब मैं आई सुहाग वाली रात रे, उसने चुम्मा से किया शुरुआत रे।