Pawan Singh – Akshara Singh Romance Video: पवन सिंह (Pawan Singh) का शायद ही कोई ऐसा गाना होगा, जिसे दर्शकों ने पसंद नहीं किया होगा। अक्षरा सिंह के ज्यादातर सांग रिलीज होने के साथ धमाल मचाना शुरू कर देते हैं। यदि अक्षरा सिंह के साथ भोजपुरी सिनेमा के पावरस्टार पवन सिंह (Pawan Singh) हो तो फिर बात ही अलग है।
फिर तो फ्लॉप होने का कोई चांस ही नहीं है। ऐसा इसलिए क्योंकि आज भी अक्षरा सिंह और पवन सिंह की जोड़ी को भोजपुरी दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया जाता है। वो बात अलग है कि अब ये दोनों एक साथ नजर नहीं आते हैं, इनके बीच चल रहा विवाद किसी से छुपा नहीं है। आज जैसे इंडस्टी में निरहुआ और आम्रपाली की जोड़ी को सबसे अधिक पसंद किया जाता है, वैसे ही एक समय था जब डायरेक्टर को अक्षरा सिंह और पवन सिंह के अलावा कोई और नहीं दिखता था।
पवन सिंह ऐसे कलाकार है जिनके गाने एवरग्रीन हैं। पवन सिंह के पुराने गाने भी यूट्यूब पर हमेशा ट्रेंड करते रहते हैं। इन दिनों पवन सिंह और एक्ट्रेस अक्षरा सिंह (Akshara Singh) का गाना ‘दुनिया में सबका से प्यारा’ (Duniya Mein Sabke Se Pyaara) गाना तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। गाने में पवन और अक्षरा के फैंस ने खूब प्यार बरसाया है। यह गाना पवन सिंह और अक्षरा सिंह की फिल्म ‘तबादला’ का है।
आपको बता दें कि इस गाने को पवन सिंह और इंदु सोनाली ने एक साथ मिलकर गाया है, जबकि लिरिक्स मनोज मतलबी ने लिखे हैं और म्यूजिक छोटे बाबा ने दिया है। गाने को Enterr10 Rangeela नाम के यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया है।
पवन सिंह का ये गाना लगभग 5 साल पुराना है, लेकिन आज भी इसे फैंस के बीच खूब पसंद किया जा रहा है। गाने में अक्षरा सिंह पिंक कलर की साड़ी में बेहद ही खूबसूरत नजर आ रही हैं।