Pawan Singh – Aamrapali Dubey Romantic Song: भोजपुरी इंडस्टी के दबंग स्टार यानी पवन सिंह और आम्रपाली दुबे भोजपुरी सिनेमा के दो नामी सितारे हैं। दोनों स्टार्स ने अपनी दमदार एक्टिंग के दम पर खूब नाम कमाया है। दोनों ही स्टार्स को आज के समय में किसी पहचान की जरुरत नहीं है। सोशल मीडिया पर आए दिन पवन सिंह और आम्रपाली दुबे के गाने वायरल होते हैं। दोनों की फैन फोल्लोविंग भी काफी तगड़ी है। वैसे तो आम्रपाली के साथ निरहुआ की जोड़ी को सबसे अधिक पसंद किया जाता है। लेकिन, इस समय पवन सिंह और आम्रपाली पर फिल्माया गया एक गाना ‘देवरा लगावे नाइट ड्यूटी’ (Jawani Ba Khata) यूट्यूब पर धमाल मचा रहा है।

ये गाना पवन सिंह की फिल्म ‘पवन राजा’ का है। इस गाने में आम्रपाली आइटम सॉन्ग करती हुईं दिख रही हैं। गाने को दर्शकों द्वारा खूब पसंद भी किया जा रहा है। पवन सिंह और आम्रपाली अपने डांस से इंटरनेट पर तहलका मचाते हुए नजर आ रहे हैं।

इस गाने में आम्रपाली बेहद ही ज्यादा खूबसूरत नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस ब्लू आउटफिट में बेहद ही ज्यादा खूबसूरत और हॉट नजर आ रही हैं। इस गाने को खुद पवन सिंह और इंदु सोनाली ने एक साथ मिलकर गाया है, गाने के बोल Ajit Mandal ने दिए हैं और म्यूजिक से सजाया है Avinash Jha”Ghunghroo” ने।

गाने को Wave Music नाम के यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया है, जिसे खबर लिखें जाने तक 38,16,035 से अधिक बार देखा जा चुका है। पवन सिंह गाने में ब्लू जींस और सफेद कलर की गंजी पहनें हुए दिख रहे हैं।

भोजपुरी दर्शकों के बीच पवन सिंह का जादू सिर चढ़कर बोलता है। पवन सिंह ने इंडस्टी की ज्यादातर एक्ट्रेस संग काम किया है। पवन सिंह इंडस्टी को बहुत सी सुपरहिट फिल्में भी दी हैं।

यह खबरें भी पढ़ें

7 साल से मीडिया क्षेत्र से जुड़ी प्रियंका सिंह टाइम्सबुल वेबसाइट को अपने कार्यों...