नई दिल्ली : बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा(Parineeti chopra) और आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा(Raghav Chadha) आखिरकार सगाई के बंधन में बंध चुके हैं। इन दोनों ने शनिवार रात नई दिल्ली में अपने परिवार और दोस्तों के बीच सगाई की रस्मों को अदा किया। आपको बता दें कि इस कपल की इंगेजमेंट सेरिमनी में अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा (Parineeti chopra) की बहन प्रियंका चोपड़ा से लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी शामिल हुए थे।
अपनी इस इंगेजमेंट को पूरे हो जाने के बाद अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने बॉलीवुड पैपराजी को खूब पोज भी दिए। इसके साथ ही दोनों ही इस दौरान एक दूसरे के प्यार में डूबे हुए नजर आए। गौरतलब है कि इस बीच इन दोनों की सगाई के दौरान का एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
View this post on Instagram
इस वीडियो में इस कपल को काफी क्लोज होते हुए देखा जा सकता है। वीडियो में परिणीति और राघव चड्ढा अपनी इंगेजमेंट नाइट को खूब इंजॉय करते नजर आए। इस दौरान जहां एक्ट्रेस अपने मंगेतर यानी राघव के लिए माही गाना गा रही है तो वहीं राघव खुद को अभिनेत्री को किस करने से नहीं रोक पाते हैं।
आपको बता दें कि इन दोनों का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और लोगों द्वारा पसंद किया जा रहा है। जैसे ही राघव अपनी मंगेतर परिणीति को गाल पर किस करते हैं वैसे ही एक्ट्रेस भी हंसते हुए उन्हें अपनी बाहों में ले लेती हैं और अपना गाना जारी रखती हैं।
वीडियो अब लोगों द्वारा खूब देखा जा रहा हैं। इन दोनों के फैंस कपल पर लगातार कमेंट कर प्यार की बारिश कर रहे हैं। इनके फैन ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा कि “वह उनसे साथ बहुत प्यार करते हैं.” एक अन्य यूज़र ने लिखा है, “राघव एक सभ्य लड़के हैं और दोनों एक-दूसरे के साथ समान रूप से प्यार करते हैं, टचवुड.”