Panchayat 3: लो जी पंचायत 3 की रिलीज डेट आई सामने! क्या फुलेरा गांव छोड़ देंगे सचिव जी? नोट करें समय

Avatar photo

By

Priyanka Singh

नई दिल्ली: अमेजन प्राइम पर आने वाले शो पंचायत ( Panchayat 3) सीरीज दर्शकों को खूब पसंद आया था। पंचायत सीरीज का पहला और दूसरा पार्ट हिट साबित हुआ था। इस शो के हरेक किरदार ने अपनी दमदार एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीता है, फिर चाहें वो लीड किरदार हों या सपोर्टिंग किरदार।

सभी किरदार दर्शकों की उम्मीदों पर पूरी तरह खरे उतरे हैं। पंचायत सीरीज के वन और सीजन टू दोनों ही पार्ट हिट साबित हुए थे और अब दर्शकों को तीसरे पार्ट का बहुत ही बेसर्बी से इंतजार है। खबरों की मानें तो लोगों का इंतजार अब बहुत ही जल्द खत्म होने वाले है।

पंचायत के दोनों सीजन की तरह ही इसका तीसरा पार्ट भी अमेजन प्राइम वीडियो पर ही स्ट्रीम किया जायेगा। पंचायत सीरीज में जितेंद्र कुमार, रघुबीर यादव, नीना गुप्ता, चंदन रॉय अहम भूमिका में नजर आये हैं।

जितेंद्र कुमार यानी अभिषेक त्रिपाठी उर्फ सचिव जी अपने कम सैलरी से बहुत ही ज्यादा परेशान नजर आते हैं। दर्शकों को इसका स्ट्रोरी प्लॉट बेहद ही ज्यादा पसंद आया है।

सामने आई पंचायत 3 की रिलीज डेट 

पहले खबर आई थी कि पंचायत सीरीज का तीसरा सीजन 26 जनवरी को रिलीज होने वाली थी, लेकिन ये खबर सच नहीं नकली। रिलीज ना किये जाने की वजह फिल्म फाइटर और फेस्टिवल बताई जा रही थी। अब ताजा रिपोर्ट की मानें तो पंचायत सीरीज के तीसरे सीजन को अगले महीने 3 मार्च 2024 को अमेजन प्राइम पर रिलीज किया जायेगा।

हालांकि, इस बारे में अभी तक आधिकारिक तौर पर कोई जानकारी सामने नहीं आई है। यदि यह खबर सही निकली तो 2 मार्च को रात 12 से 12 : 30 के बीच सीरीज को अमेजन प्राइम पर रिलीज कर दिया जायेगा।

हालांकि, इस रिपोर्ट पर हम पूरी तरह से यकीन नहीं कर सकते हैं, क्योंकि पहले भी दावा किया गया था, मगर ऐसा नहीं हुआ। हर बार की तरह इस बार भी फैंस तीसरे सीजन को देखने के लिए काफी ही ज्यादा एक्साइटेड नजर आ रहे हैं।

Priyanka Singh के बारे में
Avatar photo
Priyanka Singh 8 साल से मीडिया क्षेत्र से जुड़ी प्रियंका सिंह इस समय Timesbull.com को अपने कार्यों से योगदान दे रही हैं। जिसमें इन्होंने (क्राइम, देश-विदेश,शिक्षा,लाइफस्टाइल,मनोरंजन,गैजेट्स इत्यादि) बीट पर काम किया। इनके लेखनी को Timesbull.com पाठकों ने काफी पसंद भी किया। एक छोटे संस्थान से शुरुआत करने वाली प्रियंका सिंह अपने करियर में साल 2016 में राजस्थान पत्रिका से जुड़ी। इन्होंने 2 साल तक राजस्थान पत्रिका को अपनी सेवा प्रदान की। तत्पश्चात इनका सफर 2018 में इंडिया डॉट कॉम की तरफ बढ़ चला। यहां प्रियंका सिंह ने लेखनी के साथ - साथ वीडियो कार्य क्षेत्र में भी कार्य किया। फिर इनका सफर आगे बढ़ा 2021 की तरफ, जहां इन्होंने न्यूज 24 डिजिटल प्लेटफॉर्म के साथ काम शुरू किया। फिर प्रियंका सिंह Timesbull.com के साथ जुड़ी। प्रियंका ने हर बीट से जुड़े कंटेट पर काम किया है। Read More
For Feedback - timesbull@gmail.com
Share.
Install App