Nirahua – Rinku Ghosh Honeymoon Video: भोजपुरी फिल्मों के जुबली स्टार, बेहतरीन सिंगर और आजमगढ़ से भाजपा के सांसद दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ इस समय लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। निरहुआ के गाने को भोजपुरी दर्शकों द्वारा खूब सर्च किया जाता है। खासकर इंडस्टी में निरहुआ और भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे की जोड़ी को सबसे रोमांटिक जोड़ी के तौर पर देखते हैं। आपको बता दें कि आम्रपाली के अलावा निरहुआ की जोड़ी को सबसे ज्यादा पाखी हेगड़े के साथ पसंद किया जाता था, मगर जब से आम्रपाली ने इंडस्टी में कदम रखी है, तब से निरहुआ की हर दूसरी फिल्म में आम्रपाली ही नजर आती हैं। आज हम आपके लिए जो सॉन्ग लेकर आये हैं, उसमें निरहुआ एक्ट्रेस रिंकु घोष के साथ नजर आ रहे हैं।
वीडियो में दोनों बंद कमरे में सुहागरात मनाते हुए दिखाई दे रहे हैं। भोजपुरी सिनेमा की फेमस एक्ट्रेसेस में से एक रिंकू घोष (Rinku Ghosh) अपनी हॉटनेस से निरहुआ के साथ ही लोगों को भी मदहोश करती हुईं नजर आ रही हैं।
सुपरस्टार दिनेश लाल यादव (Dinesh Lal Yadav) और रिंकू घोष पर फिल्माया गया गाना ‘संईया लईका नियन सुत जाला कोरा में’ (Saiya Laika Niyan Sut Jala Kora Mein) एक बार फिर से इंटरनेट पर तबाही मचा रहा है।
इस गाने के वीडियो में निरहुआ और रिंकू घोष एक दूजे के बेहद ही ज्यादा करीब नजर आ रहे हैं। ये गाना दिनेश लाल यादव और रिंकू घोष की फिल्म ‘रखवाला’ (Rakhwala) का है। गाने में आप देख सकते हैं कि निरहुआ शादी की पहली रात रिंकू घोष के साथ सुहागरात मनाते हुए नजर आ रहे हैं।
गाने में अभिनेत्री रिंकु घोष की अदाएं देखकर आप भी रोमांस से भर जाएंगे। गाने में निरहुआ और रिंकु घोष की केमिस्ट्री और इनका रोमांस सुपर से ऊपर वाला है। आपको बता दें कि इस गाने को Ishtar Bhojpuri नाम के यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया है, जिसे अभी तक 32 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है। इस गाने को कल्पना ने गाया है, जबकि गाने के बोल प्यारेलाल यादव कवी ने लिखे हैं। इसका म्यूजिक धनंजय मिश्रा ने दिया है।