Nirahua – Pakhi Hegde Romance Video: आजमगढ़ के सांसद व भोजपुरी एक्टर दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ अभी हाल ही में श्री काशी विश्वनाथ के दरबार में दर्शन के लिए पहुंचे थे। निरहुआ के साथ उनकी दोस्त और भोजपुरी की मशहूर एक्ट्रेस आम्रपाली भी उनके साथ नजर आई थी। विधि-विधान से पूजा करने के बाद गर्भगृह से बाहर निकलकर उन्होंने स्वर्ण शिखर को प्रणाम किया। निरहुआ और आम्रपाली फिल्मों में तो एक साथ बवाल मचाते ही है, इसके साथ ही असल जिंदगी में भी एक दूसरे के साथ काफी अच्छा बॉन्ड शेयर करते हैं।
निरहुआ के गाने भी आये दिन सोशल मीडिया पर तबाही मचाते रहते हैं। इसी कड़ी में निरहुआ का एक और पुराना गाना सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें निरहुआ आम्रपाली संग नहीं बल्कि भोजपुरी एक्ट्रेस पाखी हेगड़े (Pakhi Hegde) के साथ नजर आ रहे है। भोजपुरी गाना ‘Jaadu Chala Gail Aapan Bana Gail’ को निरहुआ और पाखी पर फिल्माया गया है।
इस गाने में दोनों समुंद्र किनारे एक दूजे के साथ रोमांस करते हुए नजर आ रहे हैं। आम्रपाली से पहले निरहुआ के साथ पाखी हेगड़े की जोड़ी को खूब पसंद किया जाता है। दोनों जब भी एक साथ किसी फिल्म में नजर आते थे तो बवाल मच जाता था। लेकिन, अब भोजपुरी दर्शकों द्वारा सबसे ज्यादा निरहुआ के साथ आम्रपाली की ही जोड़ी को पसंद किया जाता है। भोजपुरी गाना ‘जादू चला गईल आपन बना गइल’ दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है।
गाने के वीडियो में निरहुआ और पाखी नाव चलाते हुए नजर आ रहे हैं। गाने में दोनों की केमिस्ट्री को खूब पसंद किया जाता है। एक्ट्रेस पाखी गाने में बोल्ड के साथ ही काफी खूबसूरत भी नजर आ रही हैं। ये गाना ‘Nirhua Mail’ का है। आपको बता दें कि इस गाने को Mohan Rathod ने गाया है, जबकि गाने को म्यूजिक Rajesh-Rajneesh ने दिया है।
गाने को T-Series Hamaar Bhojpuri नाम के यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया है। गाने को खबर लिखें जाने तक 62,67,534 से अधिक बार देखा जा चुका है।