एक कमरे में Amrapali तो दूसरे रूम में Monalisa को Nirahua ने किया … सर्दी में पलंगतोड़ रोमांस मचा रहा बवाल

Avatar photo

By

Priyanka Singh

नई दिल्ली। भोजपुरी इंडस्टी में निरहुआ (Nirahua) और आम्रपाली दुबे (Amrapali dubey) की जोड़ी को सबसे अधिक पसंद किया जाता है। जब भी ये दोनों स्टार्स एक साथ नजर आते हैं, तो बवाल मच जाता है। निरहुआ और आम्रपाली की जोड़ी ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया गया है। दोनों की केमिस्ट्री को दर्शकों का खूब प्यार मिलता है।

जरा सोचिये जब इनके साथ कोई मशहूर एक्ट्रेस नजर आये तो फिर क्या होगा? अब आप सोच रहे होंगे कि हम किस अभिनेत्री की बात कर रहे हैं। हम कोई नहीं आपकी पसंदीदा भोजपुयर की बोल्ड और हॉट एक्ट्रेस मोनालिसा की बात कर रहे हैं।

गाना ‘माथा फेल हो गइल’ हुआ वायरल 

भोजपुरी गाना ‘माथा फेल हो गइल’ में एक साथ दो रिश्ते को जबरदस्ती चलाने की कोशिश की जा रहा है। यह बात तो सभी को पता है कि कोई भी रिश्ता सच्चाई की नींव पर टिका रहता है। मगर, इस गाने में निरहुआ अपने घरवाले और अपनी पहली पत्नी आम्रपाली से झूठ बोलते हुए नजर आ रहे हैं।

भोजपुरी फिल्म ‘राजा बाबू’ का गाना ‘माथा फेल हो गइल’ में निरहुआ एक तरफ तो अपनी देसी वाइफ आम्रपाली दुबे के साथ रोमांस करते हुए दिख रहे हैं। वहीं, दूसरी तरफ अलग कमरे में निरहुआ अपनी दूसरी और मॉडर्न पत्नी मोनालिसा के साथ पलंगतोड़ रोमांस करते हुए दिख रहे हैं।

मोनालिसा और आम्रपाली के साथ निरहुआ का रोमांस 

निरहुआ का गाने में बहुत ही बुरा हाल होता हुआ नजर आ आता है। निरहुआ कभी मोनालिसा से पीछा छुड़ाकर आम्रपाली के पास जाते हैं, तो कभी आम्रपाली से झूठ बोलकर मोनालिसा के पास दौड़कर आ जाते हैं। निरहुआ, मोनालिसा और आम्रपाली पर फिल्माये गए इस गाने के बोल कुछ इस तरह से है, ‘देख बॉडी से बॉडी के मेल हो गइल, खेल हो गइल , डबल ड्यूटी वाला खेलन कैसे खेल दादा रे माथा फेल हो गइल’।

इस गाने को कल्पना, आलोक कुमार और खुशबू जैन ने एक साथ मिलकर आवाज दी है, जबकि गाने के बोल राजेश मिश्रा ने लिखें हैं और गाने को संगीत दिया है छोटे बाबा ने। मंजुल ठाकुर निर्देशत फिल्म ‘राजा बाबू’ ने रिलीज़ के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर खूब धमाल मचाया था। इस फिल्म को लोग आज भी देखना पसंद करते हैं।

Priyanka Singh के बारे में
Avatar photo
Priyanka Singh 8 साल से मीडिया क्षेत्र से जुड़ी प्रियंका सिंह इस समय Timesbull.com को अपने कार्यों से योगदान दे रही हैं। जिसमें इन्होंने (क्राइम, देश-विदेश,शिक्षा,लाइफस्टाइल,मनोरंजन,गैजेट्स इत्यादि) बीट पर काम किया। इनके लेखनी को Timesbull.com पाठकों ने काफी पसंद भी किया। एक छोटे संस्थान से शुरुआत करने वाली प्रियंका सिंह अपने करियर में साल 2016 में राजस्थान पत्रिका से जुड़ी। इन्होंने 2 साल तक राजस्थान पत्रिका को अपनी सेवा प्रदान की। तत्पश्चात इनका सफर 2018 में इंडिया डॉट कॉम की तरफ बढ़ चला। यहां प्रियंका सिंह ने लेखनी के साथ - साथ वीडियो कार्य क्षेत्र में भी कार्य किया। फिर इनका सफर आगे बढ़ा 2021 की तरफ, जहां इन्होंने न्यूज 24 डिजिटल प्लेटफॉर्म के साथ काम शुरू किया। फिर प्रियंका सिंह Timesbull.com के साथ जुड़ी। प्रियंका ने हर बीट से जुड़े कंटेट पर काम किया है। Read More
For Feedback - [email protected]
Share.
Install App