Nirahua Song: बीच सड़क Shubhi Sharma ने निरहुआ की कर डाली Insult, फिर चप्पल से करने लगी पिटाई…

By

Sarita

Nirahua Bhojpuri Song: भोजपुरी इंडस्ट्री की हॉट और बोल्ड ड्रीम गर्ल यानी शुभी शर्मा (Shubhi Sharma) को आज के समय उन्हें किसी पहचान की जरुरत नहीं है। एक्ट्रेस की एक्टिंग को भोजपुरी दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया जाता है।

एक्ट्रेस की जोड़ी को निरहुआ के साथ दर्शकों को खूब पसंद आती है। यदि आप इस जोड़ी के दीवाने हैं, तो आज हम यहां आपके लिए एक ऐसा ही रोमांटिक सॉन्ग लेकर आये हैं, जिसे सुनने के बाद आपका मूड एकदम से फ्रेश हो जायेगा। दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ का भोजपुरी गाना ‘हमसे बिहा का लाल ऐस करबू’ (Hamse Biyah Ka La Aish Karbu) यूट्यूब पर काफी वायरल हो रहा है।

निरहुआ और शुभी शर्मा का गाना 

गाने में शुभी शर्मा एक्टर निरहुआ से अपना पीछा छुड़ाती हुईं नजर आ रही हैं। निरहुआ एक्ट्रेस को बीच सड़क पर तंग करते हुए नजर आ रहे हैं। गाने में निरहुआ और. शुभी शर्मा के नोक – झोक को दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है।

आपको बता दें कि गाने को कल्पना और रजनिश मिश्रा ने गाया है। गाने के बोल आजाद सिंह ने लिखे हैं, जबकि इसको संगीत रजनिश मिश्रा ने दिया है। ये गाना भोजपुरी फिल्म ‘निरहुआ हिंदुस्तानी 3’ से लिया गया है। निरहुआ की ये फिल्म सुपरहिट साबित हुई थी।

निरहुआ और शुभी शर्मा की हॉट केमिस्ट्री 

गाने के वीडियो में दिनेश लाल यादव नारंगी रंग की शर्ट और काली जींस पहने हुए नजर आ रहे हैं, जबकि शुभी शर्मा ने आसमानी नीले रंग की सिल्वर बॉर्डर वाली साड़ी पहनी हुई है। भोजपुरी गाना ‘हमसे बियाह का ला ऐश कर्बू’ को SRK MUSIC नाम के यूट्यूब चैनल पर शेयर किया गया है।

गाने को खबर लिखें जाने तक 3,446,208 से अधिक बार देखा जा चुका है। फिल्म निरहुआ हिंदुस्तानी 3 में आम्रपाली दुबे, शुभी शर्मा और दिनेश लाल यादव मुख्य भूमिका में हैं।

फिल्म निरहुआ हिंदुस्तानी 3 को प्रोडूसर प्रवेश लाल यादव ने किया है। गाने में दोनों स्टार्स की केमिस्ट्री को खूब पसंद किया जा रहा है। गाने में आप जैसा की देख सकते हैं निरहुआ एक्ट्रेस को मनाने की कोशिश में जुटे हुए हैं, मगर शुभी शर्मा जरा भी निरहुआ को भाव नहीं देती हैं और बार – बार एक्टर की बेइज्जती कर देती हैं। लेकिन, फिर भी निरहुआ हिम्मत नहीं हारते हैं और ना ही बुरा मानते हैं। निरहुआ हिंदुस्तान 3 फिल्म के सभी गाने हिट साबित हुए थे।

Sarita के बारे में
Sarita Sarita Singh brings over 8 years of media experience to Timesbull.com. From crime to entertainment, her writing captivates readers. Her journey started small, then blossomed at Rajasthan Patrika, India.com, and News 24 Digital. Now, she thrives on diverse content creation at Timesbull.com. A master storyteller, Sarita's future shines bright. Read More
For Feedback - timesbull@gmail.com
Share.
Open App