Nirahua – Anjana Singh Bhojpuri Song : अंजना सिंह एक भारतीय फिल्म अभिनेत्री हैं, लेकिन मुख्य रूप से भोजपुरी सिनेमा में काम करती हैं। अंजना सिंह ने
साल 2012 में फिल्म ‘एक और फौलाद’ से भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू किया था। इसके बाद अंजना सिंह ने भोजपुरी इंडस्टी को ‘सात सहेलियां’, ‘दिलवाला’, ‘संघर्ष’, ‘गुंडा’ और ‘खून भरी मांग’ जैसी कई सुपरहिट फिल्में भी दी है।
अंजना सिंह ने भोजपुरी फिल्मों में अपने अभिनय के लिए कई पुरस्कार भी जीते हैं। अंजना सिंह की जोड़ी को दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ के साथ भी काफी ज्यादा पसंद की जाती है। आपको बता दें कि निरहुआ ने भोजपुरी इंडस्टी में फिल्म ‘निरहुआ रिक्शावाला’ से डेब्यू किया था। निरहुआ ने भोजपुरी इंडस्ट्री को अभी तक 100 से अधिक फिल्में दी है।
अंजना सिंह और निरहुआ ने कई भोजपुरी फिल्मों में एक साथ काम किया है, और उनकी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री को दर्शकों द्वारा काफी सराहा जाता है। निरहुआ और अंजना सिंह ने ‘सौगंध गंगा मैया के’, ‘संघर्ष’, ‘बेटा’, ‘सरकार राज’ और ‘रोमियो राजा’ में एक साथ काम किया है।
इसी बीच निरहुआ और अंजना सिंह का एक पुराना गाना सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस गाने में निरहुआ खेतों में अंजना सिंह संग खूब प्यार और ठुमके लगाते हुए नजर आ रहे हैं।
निरहुआ का गाना ‘प्यार के असर भईलबा’ (Pyar Ke Asar Bhayilba) एक बार फिर से यूट्यूब पर ट्रेंड कर रहा है। इस गाने को निरहुआ और अंजना सिंह पर फिल्माया गया है। गाने में अंजना सिंह साड़ी में बेहद ही खूबसूरत नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस पर निरहुआ को कुछ ज्यादा ही प्यार आ रहा है। इस गाने को Om Jha और Honey B ने आवाज दी है, जबकि गाने के बोल Pyare Lal Yadav “Kavi Jee” ने लिखा है और म्यूजिक Om Jha ने दिया है। ये गाना फिल्म ‘Saiyaan Ji Dagabaaz’ का है।
इस गाने को Zee Music Bhojpuri नाम के यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया है।