Nirahua – Anjana Singh Item Song: भोजपुरी जगत में दिनेश लाल यादव उर्फ़ निरहुआ और मशहूर एक्ट्रेस आम्रपाली की जोड़ी को सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है। दोनों के गाने आये दिन सोशल मीडिया पर तबाही मचाते रहते हैं। निरहुआ और आम्रपाली को एक साथ देखने के लिए फैंस हमेशा बेताब रहते हैं। निरहुआ और आम्रपाली की हॉट केमिस्ट्री इंटरनेट पर आग लगा देती है। लेकिन, इस समय इंडस्ट्री की हॉट और बोल्ड एक्ट्रेस में शुमार अंजना सिंह और निरहुआ का एक आइटम सॉन्ग यूट्यूब पर तहलका मचा रहा है।
निरहुआ और अंजना सिंह पर फिल्माया गया गाना ‘Makai Ke Lawa Jise Futata Jawani’ एक बार फिर से दर्शकों को अपना दीवाना बना रहा है। गाने के वीडियो में निरहुआ और अंजना सिंह खूब ठुमके लगाते हुए नजर आ रहे हैं। अंजना सिंह पिंक कलर की ऑउटफिट में बेहद ही ज्यादा खूबसूरत नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस ने अपनी हॉट अदाओं से निरहुआ और वहां मौजूद लोगों को मदहोश कर दिया है।
अंजना सिंह अपने हुस्न से वहां मौजूद लोगों को लट्टू बनाती हुईं दिख रही हैं। निरहुआ गाने में निरहुआ की एंट्री हो जाती है, फिर अंजना सिंह और निरहुआ एक साथ मिलकर धूम – धड़का करना शुरू कर देते हैं।
गाने में आप देख सकते हैं कि निरहुआ कभी अंजना सिंह को गोद में उठाकर तो कभी एक्ट्रेस की पतली कमरिया पकड़कर ठुमके लगाते हुए नजर आ रहे हैं। दोनों की केमिस्ट्री देखते ही बन रही है। निरहुआ के इस गाने को Wave Music नाम के यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया है। खबर लिखें जाने तक इसे 27,831 से अधिक बार देखा जा चुका है। निरहुआ और अंजना सिंह के इस गाने को 4 जून 2023 को ही अपलोड किया गया है।
दो दिन में इस गाने को 881 से अधिक बार लाइक किया जा चुका है। इस गाने को खुद Dinesh Lal Yadav Nirahua ने आवाज दी है, जबकि गाने के लिरिक्स Pyare Lal Yadav ने लिखें हैं और संगीत से सजाया है Rajnish Mishra ने।