Amrapali Dubey – Nirahua Hot bhojpuri Song: भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार गायक और अभिनेता दिनेश लाल यादव निरहुआ (Dinesh Lal Yadav Nirahua) ने ऐसा लगा रहा है कि सोशल मीडिया पर कब्जा किया हुआ है। ऐसा इसलिए हम कह रहे हैं क्योकि हर तरफ निरहुआ का ही जलवा देखने को मिल रहा है। निरहुआ के चाहने वाले आपको हर जगह देखने को मिल जायेंगे। निरहुआ को आज के समय में किसी पहचान की जरूरत नहीं है।
निरहुआ ने अपनी दमदार एक्टिंग और कॉमेडी के दम पर लोगों के दिलों में खास जगह बनाई हुई है। इसी बीच निरहुआ और भोजपुरी इंडस्ट्री की क्वीन कहलाने वाली सबकी चहेती आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) का एक पुराना गाना यूट्यूब पर ट्रेंड रहा है। इस वीडियो में ऑनस्क्रीन पति और पत्नी जमकर रोमांस करते हुए नजर आ रहे हैं। अपने रोमांस वीडियो से इस जोड़ी ने इंटरनेट का तापमान बढ़ा दिया है। इनकी केमिस्ट्री ने सोशल मीडिया पर आग लगा रखी हुई है। आम्रपाली दुबे और निरहुआ का भोजपुरी गाना ‘नैना करत निहोरा’ ( Naina Karata Nihora) एक बार फिर से दर्शकों द्वारा पसंद किया जा रहा है।
इस गाने के वीडियो में निरहुआ आधी रात को आम्रपाली संग खूब रोमांटिक होते हुए नजर आ रहे हैं। इस गाने को अबतक 81 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है और व्यूज का आंकड़ा बढ़ता ही चला जा रहा है। अगर लुक्स की बात करें तो एक्ट्रेस आम्रपाली पिंक कलर की साड़ी में बेहद ही खूबसूरत लग रही है। भोजपुरी गाना ‘नैना कराता निहोरा’ में दोनों का रुठना-मनाना जारी है। इस गाने को
कल्पना ने गाया है। गाने के बोल श्याम देहाती ने लिखे हैं और संगीत ओम झा ने दिया है।
निरहुआ और आम्रपाली पर फिल्माया गया गाना फिल्म NIRAHUA CHALAL SASURAL 2 से लिया गया है। निरहुआ की ये फिल्म सुपरहिट साबित हुई थी। इस फिल्म के सभी गाने एक से बढ़कर एक हैं। बताते चले कि निरहुआ और आम्रपाली की जोड़ी ने भोजपुरी इंडस्ट्री को एक से बढ़कर एक फिल्में दी हैं।
आपको बता दें कि निरहुआ और आम्रपाली की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन फॉलोइंग हैं। दोनों को एक साथ देखने के लिए इनके चाहने वाले हमेशा बेताब रहते हैं। फिल्मी दुनिया के अलावा ये दोनों स्ट्रेस असल जिंदगी में भी एक दूसरे के काफी अच्छे दोस्त हैं और एक दूजे के साथ अच्छा बंद शेयर करते हैं।