आधी रात में Nirahua ने Amrapali को सिखाया गाय का दूध निकालना, फिर दोनों ने रोमांस से मचाया धमाल

Avatar photo

By

Priyanka Singh

नई दिल्ली। भोजपुरी इंडस्टी के सुपरस्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ (Dinesh lal yadav Nirahua) और आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) को एक साथ देखने के लिए फैंस हमेशा ही बेताब रहते हैं। इन्हीं एक साथ देखना किसी तोहफे से कम नहीं होता है।

दर्शकों को इनकी रील और रियल दोनों ही केमिस्ट्री बेहद ही ज्यादा पसंद आती है। यदि आप भी निरहुआ और आम्रपाली के चाहने वाले हैं, तो आज हम आपके लिए एक बेहद ही रोमांटिक गाना लेकर हाजिर हो गए हैं।

निरहुआ और आम्रपाली ने मचाया धमाल 

भोजपुरी फिल्म (Bhojpuri Film) ‘हम हैं दुल्हा हिंदुस्तानी’ (Hum Hain Dulha Hindustani) का एक गाना ‘मेरे महबूब’ (Mere Mehboob) इस समय सोशल मीडिया पर एक बार फिर से ट्रेंड करता हुआ दिख रहा है। इस गाने के वीडियो में निरहुआ और आम्रपाली की केमिस्ट्री को बहुत ही ज्यादा पसंद किया जा रहा है।

भोजपुरी गाना ‘मेरे महबूब’ सॉन्ग को Enterr10 Rangeela नाम के यूट्यूब चैनल पर उपलोड किया गया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि पहले निरहुआ आम्रपाली को दूध दूहना सिखाते हैं और बाद में दोनों एक दूजे की तरफ आकर्षित होना शुरू हो जाते हैं। इसके बाद निरहुआ और आम्रपाली के बीच प्रेम कहानी शुरू हो जाती है।

वो एक-दूसरे से गाने के जरिए अपने प्यार का इजहार करते हुए नजर आ रहे हैं। इस गाने के वीडियो को लंदन जैसे लोकेशन पर शूट किया गया है। यह गाना काफी ही ज्यादा पुराना है, लेकिन इस समय एक बार फिर से दर्शकों द्वारा पसंद किया जा रहा है।

निरहुआ और आम्रपाली का रोमांस वीडियो 

इस गाने को आलोक कुमार और प्रियंका सिंह ने एक साथ मिलकर आवाज दी है, जबकि इसके लिरिक्स सुमित चंद्रवंशी ने लिखे हैं और बैकग्राउंड म्यूजिक असलम श्रुति ने तैयार किया है।

फिल्म में दिनेश लाल यादव “निरहुआ”, आम्रपाली दुबे, मधु शर्मा, समीर आफताब, सुरेंद्र पाल सिंह, पदम सिंह, प्रिया वर्मा, श्वेता, रवि अरोड़ा, अनंजय रघुराज, कुमार सौरव सिन्हा अहम भूमिका निभाते हुए नजर आये हैं। इस गाने के वीडियो को खबर लिखें जाने तक 2,846,293 से अधिक बार देखा जा चुका है और व्यूज के आकड़े लगातार बढ़ते हुए ही चले जा रहे हैं। निरहुआ की ये फिल्म सुपरहिट साबित हुए थी। फिल्म के सभी गाने एक से बढ़कर एक हैं।

Priyanka Singh के बारे में
Avatar photo
Priyanka Singh 8 साल से मीडिया क्षेत्र से जुड़ी प्रियंका सिंह इस समय Timesbull.com को अपने कार्यों से योगदान दे रही हैं। जिसमें इन्होंने (क्राइम, देश-विदेश,शिक्षा,लाइफस्टाइल,मनोरंजन,गैजेट्स इत्यादि) बीट पर काम किया। इनके लेखनी को Timesbull.com पाठकों ने काफी पसंद भी किया। एक छोटे संस्थान से शुरुआत करने वाली प्रियंका सिंह अपने करियर में साल 2016 में राजस्थान पत्रिका से जुड़ी। इन्होंने 2 साल तक राजस्थान पत्रिका को अपनी सेवा प्रदान की। तत्पश्चात इनका सफर 2018 में इंडिया डॉट कॉम की तरफ बढ़ चला। यहां प्रियंका सिंह ने लेखनी के साथ - साथ वीडियो कार्य क्षेत्र में भी कार्य किया। फिर इनका सफर आगे बढ़ा 2021 की तरफ, जहां इन्होंने न्यूज 24 डिजिटल प्लेटफॉर्म के साथ काम शुरू किया। फिर प्रियंका सिंह Timesbull.com के साथ जुड़ी। प्रियंका ने हर बीट से जुड़े कंटेट पर काम किया है। Read More
For Feedback - [email protected]
Share.
Install App