नई दिल्ली। भोजपुरी इंडस्ट्री की सबसे सुपरहिट जोड़ियों में से एक दिनेश लाल यादव निरहुआ (Dinesh Lal Yadav Nirahua) और आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) ने सोशल मीडिया पर धमाल मचाया हुआ है।
इस जोड़ी को दर्शकों द्वारा बहुत ही ज्यादा पसंद किया जाता है। दोनों के गाने आये दिन इंटरनेट पर वायरल होते ही रहते हैं। निरहुआ और आम्रपाली जब – जब फिल्मी पर्दे पर एक साथ नजर आते हैं, तो धमाल मच जाता है।
Maruti Suzuki Swift 2024: Booking, features, launch date and price
2024 Bajaj Pulsar 125: Powerful bike with powerful updates!
इस जोड़ी ने भोजपुरी इंडस्टी को एक से बढ़कर एक फिल्में भी दी हैं। दोनों की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री देखते ही बनती है। आम्रपाली ने दिनेश लाल यादव की फिल्म से ही भोजपुरी इंडस्टी में डेब्यू किया था। आम्रपाली ने निरहुआ के साथ करीब 30 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है।
दोनों की ही सोशल मीडिया पर जबरदस्त फैन फॉलोविंग हैं। दोनों को आज के समय में किसी पहचान की भी जरुरत नहीं है। इसी बीच निरहुआ और आम्रपाली पर फिल्माया गया गाना ‘दहके बदन जरे जिया’ (Dahke Badan Jare Jiya) यूट्यूब पर एक बार फिर से ट्रेंड कर रहा है।
गाने के वीडियो में आम्रपाली बेहद ही ज्यादा खूबसूरत नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस के चाहने वाले इस गाने से नजरे नहीं हटा पा रहे हैं। भोजपुरी गाना ‘ दहके बदन जरे जिया’ में निरहुआ और आम्रपाली जमकर एक दूजे के साथ रोमांस करते हुए नजर आ रहे हैं।
निरहुआ का ये गाना फिल्म ‘Nirahua The Leader’ का है। इस फिल्म के सभी गाने एक से बढ़कर एक हैं। इस गाने का लोकेशन बहुत ही ज्यादा खूबसूरत है।
गाने में देखा जा सकता है कि निरहुआ और आम्रपाली कभी आग जलाकर तो कभी झूले पर लेटकर एक दूजे की बाहों में खोये हुए दिख रहे हैं। गाने में दोनों का अलग ही अवतार देखने को मिल रहा है। गाने में निरहुआ अपनी ऑनस्क्रीन पत्नी आम्रपाली पर खूब प्यार लुटाते हुए नजर आ रहे हैं।
आपको बता दें कि इस गाने को Neelkamal Singh और Priyanka Singh ने एक साथ मिलकर आवाज दी है, जबकि गाने के बोल Pyare Lal Yadav ने लिखें हैं और म्यूजिक से सजाया है Rajnish Mishra ने।